Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बांके बिहारी मेरा तुम ही हो भजन

जब प्रेम और भक्ति एक साथ मिलते हैं, तब भक्त का हृदय अपने आराध्य में पूरी तरह समर्पित हो जाता है। बांके बिहारी मेरा तुम ही हो भजन उसी अनन्य प्रेम और समर्पण को दर्शाता है, जहाँ भक्त श्रीकृष्ण को ही अपना सर्वस्व मान लेता है। वृंदावन के नटवर नागर, ठाकुर जी की छवि मन को मोह लेने वाली है, और उनकी भक्ति से जीवन का हर क्षण आनंदमय हो जाता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्री बांके बिहारी जी की भक्ति में डूब जाएं।

Banke Bihari Mera Tum Hi Ho Bhajan Lyrics

बांके बिहारी मेरा,
तुम ही हो भजन,
कभी कम ना हो श्याम,
कभी कम ना हो श्याम,
तुम्हारी लगन,
बाँके बिहारी मेरा,
तुम ही हो भजन।।1।।

मेरे रास्तों के,
उजाले तुम्ही हो,
मस्ती भरे श्याम,
प्याले तुम्ही हो,
तुम्ही स्वर हो मोहन,
तुम्ही स्वर हो मोहन,
तुम्ही सरगम,
बाँके बिहारी मेरा,
तुम ही हो भजन।।2।।

मीरा ने गाया,
तुमको रिझाया,
प्रेम में अमर होकर,
राधा ने पाया,
तुम्हें दिल की धड़कन,
तुम्हें दिल की धड़कन,
बना लेंगे हम,
बाँके बिहारी मेरा,
तुम ही हो भजन।।3।।

जो भी मिला है,
बदौलत तुम्हारी,
तुम्हीं ने जगाई,
किस्मत हमारी,
तुम्हारे ही चरणों में,
तुम्हारे ही चरणों में,
‘हेमा’ मगन,
बाँके बिहारी मेरा,
तुम ही हो भजन।।4।।

बांके बिहारी मेरा,
तुम ही हो भजन,
कभी कम ना हो श्याम,
कभी कम ना हो श्याम,
तुम्हारी लगन,
बाँके बिहारी मेरा,
तुम ही हो भजन।।5।।

श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा हृदय हर सांस में बस उनका ही नाम लेता है। जो भी प्रेम और श्रद्धा से उन्हें पुकारता है, वह बांके बिहारी की कृपा का भागी बन जाता है। इसी दिव्य प्रेम को मन मोहन मूरत तेरी प्रभु, जिसका मेरे श्याम से लगाव हो गया, सांवरे का रंग जिसपे चढ़ जाता है, तेरी सूरतिया जादूगारी रे सांवरा सांवरा” जैसे भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्री कृष्ण! ????????????

Leave a comment