Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बालाजी से बड़ो ना बलवान कोई भजन लिरिक्स

बालाजी से बड़ो ना बलवान कोई यह भजन हमें श्री बालाजी महाराज की अपार शक्ति और महिमा का स्मरण कराता है। संकट के समय जब कोई सहारा नहीं होता, तब केवल हनुमान जी ही रक्षा करने वाले होते हैं। उनकी कृपा से भक्तों के सभी दुःख दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति का संचार होता है। यह भजन बालाजी महाराज की भक्ति का अनुपम स्रोत है, जो मन को श्रद्धा और विश्वास से भर देता है।

Balaji Se Bado Na Balwan Koi

बालाजी से बड़ो ना,
बलवान कोई,
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

आके जो भी अर्जी लगावे,
हाथों हाथ ही पर्चो पावे
देर होने को ना अठे काम कोई,
देर होने को ना अठे काम कोई,
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

सांचो यो दरबार कुहावे,
हेरा फेरी काम ना आवे
चाहे निर्धन हो या धनवान कोई,
चाहे निर्धन हो या धनवान कोई
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

मेहंदीपुर में देखो जाके,
बाबो सबका संकट काटे
काल को भी चले ना अभिमान कोई,
काल को भी चले ना अभिमान कोई
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

सोनू ऐ की शरण में आयो,
बाबो बेडो पार लगायो
इब तो म्हारो भी राखे है ध्यान योही,
इब तो म्हारो भी राखे है ध्यान योही,
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

बालाजी से बड़ो ना,
बलवान कोई
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

श्री बालाजी महाराज की महिमा अपार है, और उनकी भक्ति से जीवन में सभी कष्टों का अंत होता है। जब भी मन विचलित हो, तो एक बार आओ जी बालाजी म्हारे आंगणा और अंजनी माँ थारो लाल कठे जैसे अन्य भजनों को सुनें और हनुमान जी की कृपा का अनुभव करें।

Leave a comment