Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी भजन लिरिक्स

श्री हनुमान जी को अनेक नामों से पुकारा जाता है कोई उन्हें बजरंगबली कहता है, तो कोई बालाजी, और कोई अंजनी का लाल। बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी भजन उनकी शक्ति, भक्ति और कृपा का बखान करता है। जब यह भजन गाया जाता है, तो वातावरण भक्तिरस से भर जाता है और हर हनुमान भक्त के हृदय में आस्था की एक नई ज्योति प्रज्वलित हो जाती है।

Bajrang Balaji Anjani Lala Ji

बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी,
तेरा सिंदूरी तन मन भाये
तेरे मेहंदीपुर में,
तेरे सालासर में
तेरे भक्तो की बिगड़ी बन जाए,
बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी।।

जग ने जाना तू राम का दीवाना,
मेहंदीपुर प्यारा धाम तेरा
तेरे चरणों में अर्पण है,
बाला तन मन मेरा
तेरी भक्ति से तेरी सेवा से,
सियाराम लखन भी हर्षाए,
बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी।।

मेरे बाला तू जग से निराला,
पवनसुत वीर बलि
तेरी महिमा जग से न्यारी,
राम के आज्ञाकारी
तू संकटमोचन है,
केसरीनन्दन है
तेरे नाम से नैया तर जाए,
बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी।।

मैने मन से बालाजी तन मन से,
गुलामी तेरी की बाला
द्वार पे तेरे आई दासी,
मैं हूँ दरश की प्यारी
दरश को ललचाए,
मेरा मन हर्षाए
कभी तेरा दरश जो मिल जाए,
बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी।।

तेरा सुमिरन करूँ सारा जीवन,
जपूँ मैं तो नाम तेरा
करती हूँ जब तेरी भक्ति,
मिलती आत्म शक्ति
तेरे द्वारे पे तेरे चरणों में,
मुझे हर जीवन सुख मिल जाए,
बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी।।

बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी,
तेरा सिंदूरी तन मन भाये
तेरे मेहंदीपुर में,
तेरे सालासर में
तेरे भक्तो की बिगड़ी बन जाए,
बजरंग बालाजी अंजनी लाला जी।।

श्री हनुमान जी के नाम मात्र से ही कष्टों का नाश हो जाता है और भक्तों को अपार शक्ति प्राप्त होती है। अगर यह भजन आपको पसंद आया, तो श्री राम जहाँ होंगे हनुमान वहाँ होंगे भी जरूर सुनें, जो प्रभु श्रीराम और उनके अनन्य भक्त हनुमान जी के अटूट प्रेम और भक्ति को दर्शाता है।

Leave a comment