Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बहुत दिनों की आस हमारी पूरी हो गई आज

जब भक्त का प्रेम और श्रद्धा अपनी पराकाष्ठा पर होती है, तब प्रभु स्वयं उसे दर्शन देने आते हैं। बहुत दिनों की आस हमारी पूरी हो गई आज भजन उन भक्तों की भावनाओं को दर्शाता है, जिन्होंने राम जी के आगमन की प्रतीक्षा की थी। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि भक्त के हृदय की वह पुकार है, जो अंततः पूरी हो जाती है। प्रभु श्रीराम का स्वागत, उनका दर्शन और उनकी कृपा का अनुभव, यही इस भजन का सार है।

Bahut Dino Ki Aas Hamari Puri Hui Hai Aaj

बहुत दिनों की आस हमारी,
पूरी हो गई आज,
राम प्रभु घर आए है,
स्वागत में सब फूल बिछाओ,
गाओ मंगलगान,
राम प्रभु घर आए है।1।

दशरथ नन्दन राम,
कोशल्या के राम प्यारे है,
हम सब भक्तों के,
राम प्रभु ही सहारे है,
कई दिनों से सोए थे जो,
भाग जगे है आज,
राम प्रभु घर आए है।2।

लंबे इंतेजारी बाद,
आई है सवारी,
दर्शन प्रभु के पाकर,
धन्य हुए नर नारी,
आंसू प्रभु के चरण धोने को,
हो रहें हैं बेताब,
राम प्रभु घर आए है।3।

ढोल बजाओ सभी,
स्वागत करो प्रभु श्रीराम का,
गीत गाओ आनन्द,
जश्न मनाओ रामराज का,
मंगल भवन अमंगल हारी,
माता सीता के साथ,
राम प्रभु घर आए है।4।

बहुत दिनों की आस हमारी,
पूरी हो गई आज,
राम प्रभु घर आए है,
स्वागत में सब फूल बिछाओ,
गाओ मंगलगान,
राम प्रभु घर आए है।5।

जब राम भक्तों की पुकार सुनते हैं, तो वे स्वयं चलकर आते हैं और उनकी हर आस पूरी कर देते हैं। उनकी कृपा से जीवन में आनंद, शांति और प्रेम की वर्षा होती है। ऐसे ही और भी भक्तिमय भजन अवध में धूम मची है भारी, मेरे घर राम आए हैं, स्वागत में श्रीराम के दिल अपना बिछाएंगे, अयोध्या आ रहे श्रीराम और छोड़ कुटिया को महलों में राम आए हैं को पढ़ें और अपने मन को श्रीराम की भक्ति में डुबोएं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment