Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बहारो फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आये है भजन लिरिक्स

“बहारो फूल बरसाओ, मेरे गुरुदेव आए हैं” भजन भक्तों की अपार श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है, जब वे अपने पूज्य गुरुदेव के आगमन पर आनंद और उत्साह से भर जाते हैं। यह भजन गुरु की दिव्य उपस्थिति को एक पावन पर्व के रूप में मनाने की भावना को प्रकट करता है, जहाँ समर्पण और भक्ति का सागर उमड़ पड़ता है।

Baharo Phool Barsao Mere Gurudev Aaye Hai Bhajan Lyrics

बहारो फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आये है,
मेरे गुरुदेव आये है,
भक्ति के फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आये है,
मेरे गुरुदेव आये है।।

जिधर को नजर जाती है,
नज़ारे है नज़ारे है,
श्री गुरुदेव के चरणों में,
सहारे है सहारे है,
गुनाहों तुम ना शर्माओ,
ये बक्षन हारे आए है,
ये बक्षन हारे आए है,
बहारो फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आये हैं,
मेरे गुरुदेव आये है।।

गुरु ब्रम्हा गुरु विष्णु,
गुरु ही महेश है मेरे,
गुरु स्वामी गुरु मालिक,
गुरु देवता है बस मेरे,
चरण रज शीश पे लगाओ,
मेरे गुरुदेव आये है,
मेरे गुरुदेव आये है,
बहारो फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आये हैं,
मेरे गुरुदेव आये है।।

मुकद्दर आजमाना है,
यहाँ पर आजमा देखो,
ये किस्मत को बदल देंगे,
इन्हे अपना करके देखो,
ये झोलियाँ पल में भर देंगे,
ये दया भंडार आए है,
दया भंडार आए है,
बहारो फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आये हैं,
मेरे गुरुदेव आये है।।

बहारो फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आये है,
मेरे गुरुदेव आये है,
भक्ति के फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आये है,
मेरे गुरुदेव आये है।।

गुरुदेव का आगमन भक्तों के लिए एक अद्भुत वरदान के समान होता है, जहाँ उनके चरणों में बैठकर आध्यात्मिक सुख की अनुभूति होती है। “बहारो फूल बरसाओ, मेरे गुरुदेव आए हैं” भजन इसी आनंदमयी क्षण का वर्णन करता है। ऐसे ही गुरु भक्ति से परिपूर्ण अन्य भजनों को पढ़ें और गुरु कृपा का लाभ उठाएँ, जैसे “गुरुदेव के चरणों की गर धूल जो मिल जाए”, “जनम जनम का साथ है गुरुदेव तुम्हारा”, “हर घड़ी आपका ध्यान करता रहूं गुरुदेव” और “गुरुवर के चरणों में मेरा है प्रणाम”।









Leave a comment