Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा तुम हारे के सहारे सुंदर है खाटू के नजारे

बाबा तुम हारे के सहारे, सुंदर हैं खाटू के नजारे — यह भजन श्याम बाबा की कृपा और खाटू धाम की महिमा का अद्भुत वर्णन करता है। जब जीवन में हर दिशा से निराशा मिलती है, तब श्याम बाबा ही एकमात्र सहारा बनते हैं। उनके दरबार की रौनक और उनकी कृपा की छांव में हर दुख दूर हो जाता है और मन शांति से भर जाता है।

Baba Tum Haare Ke Sahare Sundar Hai Khatu Ke Nazare

बाबा तुम हारे के सहारे,
सुंदर है खाटू के नजारे,
हर लेते हो संकट सारे,
हार के जो भी तुमको पुकारे,
भक्तों के हो तुम रखवारे,
बाबा तुम हारें के सहारें,
सुंदर है खाटू के नजारे।।1।।

खाटू धाम है पावन पावन,
रूप तुम्हारा है मनभावन,
हे वरदानी शीश के दानी,
अमृत है तेरी अमर कहानी,
जो होके मगन,
करे तेरे भजन,
उसके हो जाए वारे न्यारे,
बाबा तुम हारें के सहारें,
सुंदर है खाटू के नजारे।।2।।

जो भी तुम्हारे दर पे आया,
खाली नहीं कोई लौटाया,
हे गिरधारी पर्चा धारी,
अद्भुत है तेरी महिमा न्यारी,
कर सच्ची लगन,
जो आए शरण,
उसके हो जाएं श्याम प्यारे,
बाबा तुम हारें के सहारें,
सुंदर है खाटू के नजारे।।3।।

बाबा तुम हारे के सहारे,
सुंदर है खाटू के नजारे,
हर लेते हो संकट सारे,
हार के जो भी तुमको पुकारे,
भक्तों के हो तुम रखवारे,
बाबा तुम हारें के सहारें,
सुंदर है खाटू के नजारे।।4।।

श्याम बाबा सच में हारे हुए भक्तों के सबसे बड़े सहारे हैं। अगर यह भजन आपके मन को भा गया, तो खाटू वाले श्याम धनी कब धाम बुलावेगो, बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे और हमें भी खाटू जाना है जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में खो जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment