Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा तेरे बर्थडे पर कीर्तन करवाएंगे

Baba Tere Birthday Par Kirtan Karvayenge

बाबा तेरे बर्थडे पर,
कीर्तन करवाएंगे,
कीर्तन में हम तुमको,
बाबा खूब सजायेंगे,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।

हम सभी प्रेमियों को,
बड़े दिल से बुलाएँगे,
और सब मिलकर बाबा,
तुम्हे भाव सुनाएंगे,
इन भावों में बाबा,
तुम्हे खूब नहलाएंगे,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।

हम भावों की माला,
तुमको पहनाएंगे,
आंसू के गंगा जल से,
प्रभु चरण धुलायेंगे,
इस प्रेम के चन्दन से,
तुम्हे तिलक लगाएंगे,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।

तुम झूमोगे बाबा,
हम खुश हो जायेंगे,
और नाच नाच के श्याम,
सब धूम मचाएंगे,
तेरी एक हंसी पे श्याम,
दीपू लुट जायेगा,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।

बाबा तेरे बर्थडे पर,
कीर्तन करवाएंगे,
कीर्तन में हम तुमको,
बाबा खूब सजायेंगे,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।

Leave a comment