Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा पे विश्वास होना चाहिए

जब जीवन में मुश्किलें और अनिश्चितताएँ हमें घेर लेती हैं, तो श्याम बाबा पर विश्वास ही वह मजबूत सहारा है, जो हमें हर कठिनाई से उबार सकता है। बाबा पे विश्वास होना चाहिए भजन इस विश्वास की शक्ति को दर्शाता है, कि श्याम बाबा के प्रति अडिग आस्था और विश्वास से हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के प्रति अपने विश्वास को और भी मजबूत करें।

Baba Pe Vishwas Hona Chahiye Lyrics

हमको नहीं निराश होना चाहिए,
बाबा पे विश्वास होना चाहिए,
मन में श्याम का वास होना चाहिए,
बाबा पे विश्वास होना चाहिये।।1।।

आँधी आये तूफ़ान आये,
हर मुश्किल से लड़ना है,
लेकर नाम श्याम ना हमको,
बस आगे ही बढ़ना है,
साथ है वो एहसास होना चाहिए,
बाबा पे विश्वास होना चाहिये।।2।

आधी रातों में भी बाबा,
दौड़ा दौड़ा आएगा,
अपने भक्तों की ख़ातिर,
बाबा ना देर लगाएगा,
श्याम से रिश्ता ख़ास होना चाहिए,
बाबा पे विश्वास होना चाहिये।।3।।

छोटी हो या बड़ी ‘सचिन’ की,
अर्ज़ी को स्वीकार करे,
देता है तक़दीर से ज़्यादा,
बाबा इतना प्यार करे,
श्याम हमेशा पास होना चाहिए,
बाबा पे विश्वास होना चाहिये।।4।

हमको नहीं निराश होना चाहिए,
बाबा पे विश्वास होना चाहिए,
मन में श्याम का वास होना चाहिए,
बाबा पे विश्वास होना चाहिये।।5।।

श्याम बाबा पर विश्वास रखने से जीवन में सुख, शांति, और समाधान की अनुभूति होती है। इस विश्वास की शक्ति को अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं, मांगो दातार से खाटू दरबार से जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद और कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment