Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा खाटू वाला तुझसे बात करेगा

बाबा खाटू वाला तुझसे बात करेगा —यह भजन भक्तों के मन में उमड़ते उस विश्वास और प्रेम को दर्शाता है, जो उन्हें श्याम बाबा से सीधा संवाद करने की शक्ति देता है। जब कोई सच्चे मन से बाबा को पुकारता है, तो श्याम धणी अवश्य उसकी बात सुनते हैं और उसके जीवन की हर मुश्किल आसान कर देते हैं। यह भजन श्रद्धा और समर्पण की गहराई को दर्शाता है और हमें बाबा से जुड़ने की प्रेरणा देता है।

Baba Khatu Wala Tujhse Baat Karega

जब हार के दर पर जाएगा,
तुझे श्याम नजर आ जाएगा,
नजरों से ये कृपा की बरसात करेगा,
बाबा खाटू वाला तुझसे बात करेगा,
बाबा खाटु वाला तुझसे बात करेगा।।

अगर प्रेम होगा तेरी ओर से,
ये बंध जाएगा प्रेम की डोर से,
जो दिल से जुड़ेगी तेरी भावना,
करेगा यह पूरी मनोकामना,
बिठा गोद में तुझको फिर ये लाड़ करेगा,
बाबा खाटु वाला तुझसे बात करेगा।।

तू आंखों से पर्दा हटा तो सही,
समर्पण में श्रद्धा मिला तो सही,
इसी वक्त होगा चमत्कार भी,
तेरे साथ देखेगा संसार भी,
गौर तेरी अर्जी पे हाथों हाथ करेगा,
बाबा खाटु वाला तुझसे बात करेगा।।

तुझे जिस घड़ी इसकी दरकार हो,
तेरे सामने श्याम साकार हो,
समझ जाएगा जो भी हो माजरा,
पकड़ लेगा हाथों को तब सांवरा,
यही तेरी रक्षा ‘अन्नू’ दिन रात करेगा,
बाबा खाटु वाला तुझसे बात करेगा।।

जब हार के दर पर जाएगा,
तुझे श्याम नजर आ जाएगा,
नजरों से ये कृपा की बरसात करेगा,
बाबा खाटू वाला तुझसे बात करेगा,
बाबा खाटु वाला तुझसे बात करेगा।।

श्याम बाबा हर भक्त की पुकार सुनते हैं और उनके मन की बात समझते हैं। यह भजन हमें विश्वास दिलाता है कि बाबा सदा हमारे साथ हैं। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो बुलावे म्हारो सांवरो, सांवरिया म्हाने थारो दीदार चाहिए, और मंदिर में सजके ये बैठा सांवरा जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम प्रेम में खो जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment