Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा भूतेश्वर भोलेनाथ बाबा भोले है भजन लिरिक्स

बाबा भूतेश्वर भोलेनाथ बाबा भोले है भजन भगवान शिव के भूतेश्वर रूप की महिमा को समर्पित है, जो सभी प्राणियों के स्वामी और भोले स्वरूप में कृपा बरसाने वाले हैं। यह भजन उनके सरल, सहज और करुणामयी स्वभाव को दर्शाता है, जिससे भक्तों के मन में गहरी श्रद्धा उत्पन्न होती है।

Baba Bhooteshwar Bholenath Baba Bhole Hai Bhajan Lyrics

बाबा भूतेश्वर भोलेनाथ,
बाबा भोले है,
भोले है बाबा भोले है,
भोले है बाबा भोले है,
बाबा त्रिभुवनेश्वर भोलेनाथ,
बाबा भोले है।।

माथे पे थारे चन्द्रमा सोहे,
थारी जटा में गंगा जी की धार,
बाबा भोले है,
थारी जटा में गंगा जी की धार,
बाबा भोले है,
बाबा भुतेश्वर भोलेनाथ,
बाबा भोले है।।

कानों में कुण्डल मनवा मोहे,
थारे गले में सर्पों का हार,
बाबा भोले है,
थारे गले में सर्पों का हार,
बाबा भोले है,
बाबा भुतेश्वर भोलेनाथ,
बाबा भोले है।।

नंदीश्वर नंदी असवारी,
थारे संग में गौरी गणेश,
बाबा भोले है,
थारे संग में गौरी गणेश,
बाबा भोले है,
बाबा भुतेश्वर भोलेनाथ,
बाबा भोले है।।

आक धतूरा भंगिया थारी,
थारे भोग लगत है महेश,
बाबा भोले है,
थारे भोग लगत है महेश,
बाबा भोले है,
बाबा भुतेश्वर भोलेनाथ,
बाबा भोले है।।

भक्त की मंडल की अर्जी बाबा,
म्हारा काटो सकल कलेश,
बाबा भोले है,
म्हारा काटो सकल कलेश,
बाबा भोले है,
बाबा भुतेश्वर भोलेनाथ,
बाबा भोले है।।

बाबा भूतेश्वर भोलेनाथ,
बाबा भोले है,
भोले है बाबा भोले है,
भोले है बाबा भोले है,
बाबा त्रिभुवनेश्वर भोलेनाथ,
बाबा भोले है।।

यदि आप भी भगवान शिव के भूतेश्वर स्वरूप की भक्ति में लीन होना चाहते हैं, तो भोलेनाथ बनके विश्वनाथ बनके चले आना और दूल्हा बनकर के शंकर चले जिस घड़ी जैसे भजनों को ज़रूर पढ़ें। साथ ही शिव की बारात आई है शिवरात्रि भजन में भगवान शिव के विवाह का उल्लासमय दृश्य भक्तों के मन को और भी भावविभोर कर देगा।

Leave a comment