Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

अर्जी तू मेरी सुनले मेरी मैया शेरावाली भजन लिरिक्स

Arji Tu Meri Sunle Meri Maiya Sherawali Bhajan Lyrics

अर्जी तू मेरी सुनले,
मेरी मैया शेरावाली,
मेरी मैया शेरावाली,
मेरी मैया मेहरावाली,
मेरी मैया लाटावाली,
अरजी तू मेरी सुनले,
मेरी मैया शेरावाली।।

दर तेरा सबसे ऊंचा,
पर दूर मैं सवाली,
दर पे मुझे बुलाले,
मर जाऊँ ना सवाली,
अरजी तू मेरी सुनले,
मेरी मैया शेरावाली।।

दर दर की मैंने खाई,
ठोकर माँ शेरावाली,
सब को है मैंने देखा,
बस तू ही माँ हमारी,
अरजी तू मेरी सुनले,
मेरी मैया शेरावाली।।

दर्शन को मैं तो तड़पूँ,
दर्शन तो मुझको दे दो,
बस ये ही आस तुमसे,
मेरी आस पूरी कर दो
अरजी तू मेरी सुनले,
मेरी मैया शेरावाली।।

अर्जी तू मेरी सुनले,
मेरी मैया शेरावाली,
मेरी मैया शेरावाली,
मेरी मैया मेहरावाली,
मेरी मैया लाटावाली,
अरजी तू मेरी सुनले,
मेरी मैया शेरावाली।।

माँ की भक्ति अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। जब भी जीवन में किसी भी प्रकार की बाधाएँ आती हैं, माँ का नाम ही संबल बन जाता है। इस भजन के माध्यम से हमने माँ की महिमा का गुणगान किया, लेकिन भक्ति यहीं समाप्त नहीं होती। माँ के और भी कई भजन हैं जो हमारे मन को भक्ति-भाव में डुबो देते हैं। यदि आप माँ दुर्गा के और भजन सुनना चाहते हैं, तो माँ दुर्गा भजन संग्रह और जय माता दी भजन को जरूर देखें। माँ शेरावाली का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे, जय माता दी!

Leave a comment