Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

अंजनीसुत केसरी नंदन ने श्री राम के कारज सारे है लिरिक्स

अंजनीसुत केसरीनंदन, जो भक्तों की हर मुश्किल को पलभर में हर लेते हैं, श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। जब भी श्रीराम के कार्य में कोई बाधा आई, हनुमानजी ने उसे अपने बल, बुद्धि और भक्ति से दूर कर दिया। यह भजन उन्हीं पवनपुत्र हनुमान की महिमा का गुणगान करता है, जो न केवल प्रभु श्रीराम के बल्कि समस्त भक्तों के संकटमोचक हैं।

Anjanisut Kesari Nandan Ne Shri Ram Ke Karaj Saare Hai Lyrics

अंजनीसुत केसरी नंदन ने,
श्री राम के कारज सारे है,
सम्पूर्ण रामायण साक्षी है,
पग पग पे संकट टारे है,
अंजनीसुत केसरीनंदन ने,
श्री राम के कारज सारे है।1।

नारायण राम अवतार लिए,
पृथ्वी का पाप मिटाने को,
शिव रूद्र रूप धारे हनुमत,
श्री राम को पथ दर्शाने को,
सेवक का स्थान लिए हनुमत,
नारायण संग पधारे है,
सम्पूर्ण रामायण साक्षी है,
पग पग पे संकट टारे है,
अंजनीसुत केसरीनंदन ने,
श्री राम के कारज सारे है।2।

शिव भक्त थे कौशल नंदन,
हनुमत उनके आराधक थे,
लंकापति रावण महाबली,
कैलाशपति का साधक था,
अभिमान रूपी उस दानव को,
श्री राम सहित संघारे है,
सम्पूर्ण रामायण साक्षी है,
पग पग पे संकट टारे है,
अंजनीसुत केसरीनंदन ने,
श्री राम के कारज सारे है।3।

वानर का रूप धरा कपि ने,
राजाओं सा श्रृंगार लिया,
जब भी दानव शक्ति उभरी,
बल कौशल से संघार किया,
श्री राम के नैनो की ज्योति,
रघुवर के प्राण पियारे है,
सम्पूर्ण रामायण साक्षी है,
पग पग पे संकट टारे है,
अंजनीसुत केसरीनंदन ने,
श्री राम के कारज सारे है।4।

इसको विधना का लेख कहूं,
या ईश्वर की लीला मानु,
है राम का नाम बड़ा जग में,
मैं तो केवल इतना जानु,
इसलिए ही तो कपिराज सदा,
श्री राम ही राम उचारे है,
सम्पूर्ण रामायण साक्षी है,
पग पग पे संकट टारे है,
अंजनीसुत केसरीनंदन ने,
श्री राम के कारज सारे है।5।

अंजनीसुत केसरी नंदन ने,
श्री राम के कारज सारे है,
सम्पूर्ण रामायण साक्षी है,
पग पग पे संकट टारे है,
अंजनीसुत केसरीनंदन ने,
श्री राम के कारज सारे है।6।

श्री हनुमानजी की भक्ति से ही जीवन में समस्त कष्टों का नाश होता है और आनंद की अनुभूति होती है। इस भजन के माध्यम से हम उनकी अमोघ कृपा का स्मरण कर सकते हैं, जो हर भक्त के संकट को हरने के लिए सदा तत्पर रहते हैं।

Leave a comment