माँ अम्बे का नाम जपने से जीवन में हर दुख दूर हो जाता है और भक्तों को अपार शांति मिलती है। “अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी” भजन इसी आस्था को दर्शाता है, जिसमें बताया गया है कि माँ भवानी को सच्चे मन से पुकारने पर वे अवश्य अपने भक्तों की सुध लेती हैं। यह भजन न केवल भक्ति की भावना को जागृत करता है, बल्कि माँ दुर्गा की कृपा पाने का सरल मार्ग भी दिखाता है।
Ambe Ambe Japo Chali Aayegi Bhawani
अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी,
अम्बे अम्बे रटो चली आएगी भवानी,
आएगी भवानी चली आएगी भवानी,
आएगी भवानी चली आएगी भवानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।1।
ब्रम्हा जी पुकारे और पुकारे ब्रम्हाणी,
विष्णु जी पुकारे और पुकारे लक्ष्मीरानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।2।
रूद्र मेरे शिवशम्भु माँ है रुद्राणी,
आगे लंगर पीछे भैरव बिच में महारानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।3।
कंचन काया होगी जो आएगी कात्यायनी,
ममतामई है मैया हम है अज्ञानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।4।
राम जी पुकारे और पुकारे सीता रानी,
मांग लेंगे वर मेरी माँ है वरदानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।5।
छोड़ दे पाखंड नाम जपले तू प्राणी,
होगी रे सफल तेरी बाकी जिंदगानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।6।
करुणा की सागर ये ही माता कल्याणी,
दीनो को दयाल करे वैष्णो रानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।7।
सदा नाम माई का ये दुनिया है फानी,
नहीं देखा मैंने मैया तुमसा भी दानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।8।
बोल ना तू बड़े बोल होगा अभिमानी,
महिमा ना जाए मेरी मैया की बखानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।9।
करेगी कमाल मेरी कमलारानी,
मंगल करेगी बन मंगलरानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।10।
जपले तू नाम ‘चाँद’ शुद्ध होगी वाणी,
सुनके पुकार तेरी आई माता रानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।11।
अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी,
अम्बे अम्बे रटो चली आएगी भवानी,
आएगी भवानी चली आएगी भवानी,
आएगी भवानी चली आएगी भवानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।12।
माँ अम्बे की भक्ति से हर संकट टल जाता है और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। जब भक्त प्रेमपूर्वक उनका नाम जपते हैं, तो माँ स्वयं उनकी रक्षा करने आती हैं। यदि आपको यह भजन पसंद आया, तो “शेरोवाली दा दरबार प्यारा लगदा” भजन भी अवश्य सुनें, जो माँ के दरबार की महिमा को दर्शाता है। साथ ही, “सारे जगत की जननी तू ही है शेरावाली” भजन भी आपको माँ की शक्ति और कृपा का अहसास कराएगा। जय माता दी! ????✨