Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

अगर तू घर आ जाये तो घर मंदिर बन जाये

जब श्याम बाबा के प्रेम में इतनी शक्ति होती है, तो वह अपने भक्तों के दिलों को मंदिर में बदल देते हैं। अगर तू घर आ जाये तो घर मंदिर बन जाये भजन इसी दिव्य अनुभूति को व्यक्त करता है, कि जब श्याम बाबा अपने भक्त के जीवन में आते हैं, तो न केवल घर, बल्कि पूरा जीवन एक पवित्र मंदिर बन जाता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और महसूस करें कि श्याम बाबा के आशीर्वाद से हमारा हर एक कदम सच्चे प्रेम और भक्ति से रोशन हो सकता है।

Agar Tu Ghar Aa Jaye To Ghar Mandir Ban Jaye

तोसे यो मंदिर ना छूटे,
मोसे यो परिवार,
हम दोनों को वो मिल जाये,
जिसको जो दरकार,
अगर तू घर आ जाये,
तो घर मंदिर बन जाये।।1।।

मंदिर तुम्हारा बाबा,
दर है हमारा,
बदले ना मंदिर घर में,
नियम है तुम्हारा,
पल दो पल दर्शन का बाबा,
है हमको अधिकार,
हम दोनों को वो मिल जाये,
जिसको जो दरकार,
अगर तू घर आ जाए,
तो घर मंदिर बन जाये।।2।।

मंदिर पे तेरे बाबा,
हक़ ना हमारा,
मगर मेरे घर पे बाबा,
हक़ है तुम्हारा,
जहां जहां पे कदम रखोगे,
वहीं लगे दरबार,
हम दोनों को वो मिल जाये,
जिसको जो दरकार,
अगर तू घर आ जाए,
तो घर मंदिर बन जाये।।3।।

फरक क्या पड़ेगा तुमको,
इधर और उधर में,
जो बात मंदिर में है,
वही बात घर में,
वहाँ मिले तुम्हें छतर सिंहासन,
यहाँ मिले परिवार,
हम दोनों को वो मिल जाये,
जिसको जो दरकार,
अगर तू घर आ जाए,
तो घर मंदिर बन जाये।।4।।

घर को जो अपना समझो,
बेटा बना लो,
घर को जो मंदिर समझो,
नौकर बना लो,
‘बनवारी’ बस सेवा चाहिए,
चाहिए तेरा प्यार,
हम दोनों को वो मिल जाये,
जिसको जो दरकार,
अगर तू घर आ जाए,
तो घर मंदिर बन जाये।।5।।

तोसे यो मंदिर ना छूटे,
मोसे यो परिवार,
हम दोनों को वो मिल जाये,
जिसको जो दरकार,
अगर तू घर आ जाये,
तो घर मंदिर बन जाये।।6।।

श्याम बाबा के आशीर्वाद से घर और जीवन दोनों ही पवित्र हो जाते हैं। इस शांति और दिव्यता को अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं, मांगो दातार से खाटू दरबार से जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद और कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment