Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

अब कोई ना सहारा बिन तेरे महाकाल गंगाधर मेरे लिरिक्स

अब कोई ना सहारा बिन तेरे महाकाल गंगाधर मेरे भजन का गान करेंगे। इस भजन में भगवान महाकाल की कृपा और उनके अनुग्रह का वर्णन किया गया है। भक्त इस भजन के माध्यम से भगवान महाकाल से अपने जीवन में सुरक्षा, शांति और सहायता की प्रार्थना करते हैं। यह भजन हमें यह समझाता है कि भगवान महाकाल ही हमारे जीवन के सच्चे सहारे हैं।

Ab Koi Na Sahara Bin Tere Mahakal Gangadhar Mere Lyrics

अब कोई ना सहारा बिन तेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे।

तूने लाखों पापी तारे है,
नहीं गुण और दोष विचारे है,
मैं भी आन पड़ा दर तेरे,
मैं भी आन पड़ा दर तेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे,
अब कोईं न सहारा बिन तेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे।।

विषयो के जाल में फसकर के,
झूठी उल्फत में धंसकर के,
दुःख पाए नाथ घनेरे,
दुःख पाए नाथ घनेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे,
अब कोईं न सहारा बिन तेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे।।

तू दीन बंधू हितकारी है,
हम दुखिया शरण तिहारी है,
हम दीन हिन है तेरे,
हम दीन हिन है तेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे,
अब कोईं न सहारा बिन तेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे।।

भक्त तेरी शरण में आया है,
आके चरणों में शीश झुकाया है,
काटो जनम मरण के फेरे,
काटो जनम मरण के फेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे,
अब कोईं न सहारा बिन तेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे।।

अब कोई ना सहारा बिन तेरे,
महाकाल गंगाधर मेरे।।

“अब कोई ना सहारा बिन तेरे महाकाल गंगाधर मेरे” भजन में महाकाल की असीम शक्ति और उनके भक्तों के प्रति अनुकंपा को महसूस किया जा सकता है। भगवान महाकाल हर संकट में अपने भक्तों के साथ खड़े रहते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। यदि आप और महाकाल की कृपा में रमना चाहते हैं, तो महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए, भोले बाबा शरण में तुम्हारी, जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है और बम बम भोले डम डम डमरू बोले जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और महाकाल की कृपा को अपने जीवन में महसूस करें।

Leave a comment