Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आएँगे प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम

आएँगे प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम भजन एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक गीत है, जो श्रीराम के आगमन का स्वागत करता है। यह भजन श्रीराम के जन्मभूमि अयोध्या की ओर आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, जहां भक्तों का विश्वास और भक्ति अडिग होती है। जब हम इस भजन को गाते हैं, तो हम राम के चरणों में अपना सिर झुका कर उनकी महिमा को सम्मानित करते हैं। यह भजन हमें राम के आगमन की ओर ले जाता है, जहां उनकी उपस्थिति से अयोध्या की धरती फिर से महक उठेगी।

Aayenge Prabhu Shri Ram Janmbhumi Ayodhya Dham

आएँगे प्रभु श्री राम,
जन्मभूमि अयोध्या धाम,
मोदी ओर योगी ने,
क्या गजब किया है काम।1।

वो बन न सका मंदिर,
कई साल विवादों में,
हर राम भक्त उलझा,
देखो झूठे वादों में,
मैत्री के भाव से,
हुआ झगड़े पर विराम,
मोदी ओर योगी ने,
क्या गजब किया है काम।2।

माँ सरयू के तट पर,
बसी अवध नगरियाँ है,
है ये राम की जन्म भूमि,
कहती सारी दुनिया है,
जिस पावन पुण्य भूमि के,
कण कण में बसे श्री राम,
मोदी ओर योगी ने,
क्या गजब किया है काम।3।

बना भव्य राम मंदिर,
अलौकिक दिव्य धाम,
होगी भव्य प्रतिस्ठा,
राजा बनेंगे राम,
‘त्रिलोक’ कहे ‘दिलबर’,
मेरे दिल मे बसे श्री राम,
मोदी ओर योगी ने,
क्या गजब किया है काम।4।

आएँगे प्रभु श्री राम,
जन्मभूमि अयोध्या धाम,
मोदी ओर योगी ने,
क्या गजब किया है काम।5।

आएँगे प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम भजन में श्रीराम के स्वागत का भाव भरा हुआ है, और यह उनकी महिमा को मन, वचन, और क्रिया से सम्मानित करता है। जैसा कि राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ और राम राज ये आ गया भजन में अयोध्या के धाम में राम के आगमन की खुशी दिखाई गई है, वैसे ही इस भजन में भी राम के स्वागत की प्रतीक्षा का उत्साह है। श्रीराम का स्वागत करना और उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित करना हर भक्त का कर्तव्य है। जय श्रीराम!

Leave a comment