Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आँखों के आंसू हर पल पुकारे आजा हारे के सहारे

जब जीवन के संघर्ष असहनीय हो जाते हैं और हृदय पीड़ा से भर जाता है, तब हमारी आँखों से बहते आँसू बस एक ही पुकार लगाते हैं—श्याम बाबा, आओ और हमें संभालो। आँखों के आँसू हर पल पुकारे, आजा हारे के सहारे भजन इसी गहरे भाव को व्यक्त करता है, जहाँ भक्त अपने जीवन की सभी परेशानियों को श्याम बाबा के चरणों में समर्पित कर, उनसे कृपा की याचना करता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के चरणों में अपनी आत्मा को समर्पित करें।

Aankho Ke Aansu Har Pal Pukare Aaja Hare Ke Sahare Lyrics

आँखों के आंसू हर पल पुकारे,
आजा हारे के सहारे,
आजा हारे के सहारे।।1।।

गहरी नदी है तेज है धारा,
रात अँधेरी दूर किनारा,
माँझी बनकर करके तू ही तो,
सबको पार उतारे,
आजा हारे के सहारे,
आजा हारे के सहारे।।2।।

आस की माला टूट गई है,
शायद किस्मत रूठ गई है,
गैर हो गए जो थे अपने,
हम अपनों से हारे,
आजा हारे के सहारे,
आजा हारे के सहारे।।3।।

ऐसा कोई नजर ना आए,
जो इस दिल को धीर बंधाए,
जो देखे थे सपने मैंने,
चूर हो गए सारे,
आजा हारे के सहारे,
आजा हारे के सहारे।।4।।

देर करो ना कृष्ण कन्हैया,
पार लगा दो मेरी नैया,
कैसे फूल खिलेंगे ‘बेधड़क’,
ये पतझड़ के मारे,
आजा हारे के सहारे,
आजा हारे के सहारे।।5।।

आँखों के आंसू हर पल पुकारे,
आजा हारे के सहारे,
आजा हारे के सहारे।।6।।

श्याम बाबा ही सच्चे हारे के सहारे हैं, जो अपने भक्तों के हर आँसू को अपनी कृपा से सुखा देते हैं। उनकी इस अनंत करुणा और प्रेम को अब हार गया हूँ श्याम, जिसको ये दुनिया हराए, उसे श्याम जिताए, श्याम पे रख विश्वास, वो पार लगाएगा, खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर उनके प्रेम और कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment