Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आई भजन लिरिक्स

Aaj More Angana Mien Ambe Rani Aai Bhajan Lyrics

बाजवी बजाओ बजाओ शहनाई,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आई,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आई।।

उमड़ पड़े देखन नर नारी,
जागेगी किस्मत आज हमारी,
जागेगी किस्मत आज हमारी,
सोने के दियला में ज्योत जलाई,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आयी,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आयी।।

पीले पीले शेरो पे माँ की सवारी,
मैया की सूरत लागे प्यारी प्यारी,
मैया की सूरत लागे प्यारी प्यारी,
मेहन्दी लगाई लाल चुनर ओढाई,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आयी,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आयी।।

खिले खिले फूलों से मंडप सजाओ,
मैया शेरावाली की ज्योत जगाओ,
मैया शेरावाली की ज्योत जगाओ,
दियला जलाये आरती उतारी,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आयी,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आयी।।

बाजवी बजाओ बजाओ शहनाई,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आई,
आज मोरे अंगना में अम्बे रानी आई।।

Leave a comment