Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आज हनुमान जयंती है हनुमान जी भजन लिरिक्स

हनुमान जयंती का दिन हर भक्त के लिए अत्यंत शुभ और पवित्र होता है। आज हनुमान जयंती है भजन उसी दिव्यता और उत्साह को दर्शाता है, जिसमें संपूर्ण भक्त समुदाय मिलकर बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे पवनपुत्र ने अपनी अटूट भक्ति, पराक्रम और समर्पण से भक्तों के कष्ट हरने का संकल्प लिया। आइए, इस भजन के माध्यम से हनुमान जी की जयंती पर भक्ति और श्रद्धा के दीप जलाएं।

Aaj Hanuman Jayanti Hai Lyrics

आज हनुमान जयंती है,
आज हनुमान जयंती है
हो,, ऐसा लगता है,
सारे संसार में मस्ती है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

आज दिन खूबसूरत,
बड़ा अच्छा महूरत
चैत्र सुदी पूनम का दिन,
सभी का हर्ष रहा मन
माँ अंजनी लाल इक जाया,
प्रभु की देखों माया
रूप वानर का पाया,
ये शिव का रूद्र कहाया
हो,, माँ अंजनी के द्वारे,
सखियाँ मंगल गाती है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

ऐसा लगता है,
सारे संसार में मस्ती है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

एक दिन का है झगड़ा,
सूर्य को जाके पकड़ा
देव सब ही घबराए,
पवन के द्वारे आए
इन्द्र ने बज्र है मारा,
हनुमत ने उसे सहारा
हो,, तबसे ये दुनिया,
इनको बजरंगी कहती है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

ऐसा लगता है,
सारे संसार में मस्ती है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

सिया की जा सुध लाये,
राम के मन को भाए
लंका में धूम मचाए,
सारी लंका को जलाए
असुर सब ही घबराए,
देव मन में हर्षाए
हो,, अजर अमर हो मेरे लाला,
सीता कहती है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

ऐसा लगता है,
सारे संसार में मस्ती है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

सालासर धाम तुम्हारा,
मेहंदीपुर नाम तुम्हारा
भक्त जन ध्यान लगावे,
सभी तेरे गुण गावे
तेरा कोई पार ना पाए,
असुर सुनके घबराए
हो,, किसी को मारे किसी को तारे,
तेरी मर्जी है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

ऐसा लगता है,
सारे संसार में मस्ती है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

मैं भी हूँ बालक तेरा,
अमर चरणों का चेरा
नाम जपता हूँ तेरा,
मान तू रखना मेरा
तुझे हरदम मैं मनाऊँ,
कभी ना तुझको भुलाऊँ
हो,, ‘लख्खा’ पे ओ हनुमत वीरा,
किरपा तेरी है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

ऐसा लगता है,
सारे संसार में मस्ती है
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

आज हनुमान जयंती है
आज हनुमान जयंती है,
हो,, ऐसा लगता है
सारे संसार में मस्ती है,
आज हनुमान जयंती हैं,
आज हनुमान जयंती है।।

हनुमान जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भक्ति और सेवा का संकल्प लेने का अवसर है। आज हनुमान जयंती है भजन हमें यह प्रेरणा देता है कि यदि हम भी सच्चे मन से श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में लीन रहें, तो हमारे जीवन की सभी बाधाएं स्वयं दूर हो जाएंगी। यदि इस भजन ने आपके मन को भक्तिरस से भर दिया, तो भक्ति के रंगे रंग में, हनुमान नजर आए भजन भी अवश्य पढ़ें, जिसमें भक्तिरस में डूबे हनुमान जी के दिव्य स्वरूप का वर्णन किया गया है।

Leave a comment