Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आज अयोध्या नगरी में मची धूम बड़ी भारी

अयोध्या नगरी में जब श्री राम का स्वागत होता है, तो पूरी धरा आनंद से झूम उठती है। भजन आज अयोध्या नगरी में मची धूम बड़ी भारी इसी दिव्य उल्लास को दर्शाता है। यह भजन हर भक्त के हृदय में उस अद्भुत खुशी की झलक लाता है, जब प्रभु श्री राम अपने भक्तों के बीच पधारते हैं। अयोध्या की गलियां सजी हैं, भक्तों के मन में हर्षोल्लास है, और हर कोई राम नाम के जयकारे लगा रहा है। इस भजन में उसी पावन क्षण का आनंद मिलता है।

Aaj Ayodhya Nagri Me Machi Dhoom Badi Bhari

प्रभु राम के राज तिलक की,
हो गई तैयारी,
आज अयोध्या नगरी में,
मची धूम बड़ी भारी,
जय सिया राम,
जय सिया राम,
बिगडे बनाते सबके काम।1।

आयी है कैसी शुभ घडिया,
खुशियों की छुटे फुलझड़ियाँ,
हो मंगलगान करे मिलकर के,
देखो नर नारी,
आज अयोंध्या नगरी में,
मची धूम बड़ी भारी।2।

बड़ा सुंदर अजब नजारा जी,
बना मंदिर प्यारा प्यारा जी,
मंदिर की शोभा देखो,
सारे जग से न्यारी,
आज अयोंध्या नगरी में,
मची धूम बड़ी भारी।3।

श्री राम के गूंजे जयकारे,
आज मिलकर के नाचे सारे,
‘भीमसेन’ ब्रह्मा विष्णु,
शिव भोले भंडारी,
आज अयोंध्या नगरी में,
मची धूम बड़ी भारी।4।

प्रभु राम के राज तिलक की,
हो गई तैयारी,
आज अयोध्या नगरी में,
मची धूम बड़ी भारी,
जय सिया राम,
जय सिया राम,
बिगडे बनाते सबके काम।5।

श्री राम का नाम और उनकी महिमा अपरंपार है। आज अयोध्या नगरी में मची धूम बड़ी भारी भजन हमें राम भक्ति की उस दिव्य भावना से जोड़ता है, जहां केवल प्रेम, श्रद्धा और भक्ति का साम्राज्य होता है। ऐसे ही अन्य भक्तिमय भजनों लहराया श्री राम का भगवा सारे हिंदुस्तान में, आ रहे अयोध्या सियाराम जी, राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा, दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम को भी करें और राममय हो जाएं। जय श्री राम! ????????

Leave a comment