Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आदियोगी

Aadiyogi

दूर उस आकाश की गहराइयों में
इक नदी से बह रहे हैं आदियोगी
शून्य सन्नाटे टपकते जा रहे हैं
मौन से सब कह रहे हैं आदियोगी

योग के इस स्पर्श से अब
योगमय करना है तन मन

सांस शाश्वत सनन सननन
प्राण गुंजन घनन घननन
उतरे मुझ में आदियोगी

योग धारा छलक छनछन
सांस शाश्वत सनन सननन
प्राण गुंजन घनन घननन
उतरे मुझ में आदियोगी
उतरे मुझ में आदियोगी

पीस दो अस्तित्व मेरा
और कर दो चूरा चूरा
पूर्ण होने दो मुझे और
होने दो अब पूरा पूरा

भस्म वाली रस्म कर दो आदियोगी
योग उत्सव रंग भर दो आदियोगी

बज उठे ये मन सितारी
झनन झननन झनन झननन

सांस शाश्वत सनन सननन
प्राण गुंजन घनन घननन
सांस शाश्वत सनन, सननन
प्राण गुंजन घनन घननन
उतरे मुझ में आदियोगी

योग धारा छलक छनछन
सांस शाश्वत सनन सननन
प्राण गुंजन घनन घननन
उतरे मुझ में आदियोगी
उतरे मुझ में आदियोगी

Leave a comment