Aaj To Gora Re Dekho Bani Re Dulhaniya
आज तो गोरा रे देखो बनी रे दुल्हनिया
चली ईसर जी के साथ जरा देखन दो, देखन दो,
शीश गोरा के रखड़ी सोहे कान गोरा के झाले सोहे,
यामे जड़े है नगीना जरा पहनन दो पहनन दो,
गले गोरा के हरवा सोहे हाथ गोरा के चुड़ला सोहे,
यामे जड़े है नगीना जरा पहनन दो पहनन दो,
आज तो गोरा रे देखो बनी रे दुल्हनिया,
चली ईसर जी के साथ जरा देखन दो देखन दो,
कमर गोरा के तगड़ी सोहे पैर गोरा के पायल सोहे,
पैर गोरा के बिछुआ सोहे वामे जड़ा है नगीना,
जरा पहनन दो पहनन दो आज तो गोरा रे देखो,
बनी रे दुल्हनिया चली ईसर जी के साथ,
जरा देखन दो देखन दो…
कमर गोरा के लहँगा सोहे अंग गोरा के अँगिया सोहे,
शीश गोरा के चुनर सोहे यामे जड़े है सितारे,
जरा ओढ़न दो ओढ़न दो आज तो गोरा रे देखो,
बनी रे दुल्हनिया चली ईसर जी के साथ,
जरा देखन दो देखन दो,
हम तो जिमाये गोरा गुना और घेवर,
जीमो ईसर जी के साथ झांकी देखन दो देखन दो,
जीमो ईसर जी के साथ झांकी निरखन दो निरखन दो,
आज तो गोरा रे देखो बनी रे दुल्हनिया,
चली ईसर जी के साथ जरा देखन दो, देखन दो,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile