Bhole Baba Mera Pyara Damaru Wala
भोले बाबा मेरा प्यारा डमरू वाला,
गले मे डला नाग काला।।
कानों में कुंडल सोहे माथे में चंद्रमा।
अनुपम है भोले तेरी मुखड़े की भंगिमा।
तीनों लोकों में तेरा बोल वाला।
गले में डला नाग काला।।
तेरी जटो से बहती गंगा की धारा।
पावन धरा को करके पापियों को तारा।
दानी तुझसा नहीं और कोई आला।।
गले में डला नाग काला।।
नंदी सवारी करते भस्म रमाये।
हाथो में डमरू तेरे डम डम डमाये।
राजेंद्र सबका है नील कंठ वाला।।
गले मे डला नाग काला।।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile