तेरी कृपा की छाई है छाया

Teri Kripa Ki Chhai Hai Chhaya

जय हो जय हो महाँकाल राजा,
तेरी कृपा की छाई है छाया….-2
हर तरफ तू ही तू है समाया ,
धन्य तेरी है तेरी ही माया ,
जय हो जय हो महाकाल राजा।।

तुमने देवो को अमृत दिया है ,
आपने खुद ही विष को पिया है….-2
देवताओं का मान बडाया,
सागरमंथन के विष से बचाया ।।
जय हो जय हो महाकाल राजा…..

वरदानी हो भोले कैलाशी,
डमरू वाले है काशी के वासी…-2
गले सर्पो का हार सजाया ,
सर भभुति का टीका लगाया ।।
जय हो जय हो महाकाल राजा…..

भोले जिसने भी तुमको पुकारा,
तुमने उनको दिया है सहारा….-2
सारे भगतो का कष्ट मिटाया,
तेरे चरणो में शिवाजी आया ।।
जय हो जय हो महाकाल राजा…..
तेरी कृपा की छाई है छाया,
हर तरफ तू ही तू है समाया ,
धन्य तेरी है तेरी ही माया ,
जय हो जय हो महाकाल राजा।।

Leave a comment