Main Phir Se Haridwar Me Aa Gaya
जय भोलेनाथ
तेरा जादू भोले बाबा ऐसा सर पे छा गया,
मैं फिर से हरिद्वार मैं आ गया…..
जब भी भोले बाबा मैं कभी उदास हो जाता हूँ,
तुझसे मिलने को बाबा दौड़ा दौड़ा आता हूँ,
(संग लेकर भक्तो की टोली गाड़ी भर करके आ गया,
मैं फिर से हरिद्वार मैं आ गया,
तेरा जादू भोले बाबा ऐसा सर पे छा गया,
मैं फिर से हरिद्वार मैं आ गया…..
घर से मैं हरिद्वार तक,
हरिद्वार से नीलकंठ,
चैन नही आता है बाबा तेरे दर्शन करने तक,
रूप तेरा ये भोले बाबा,
इन नैनो को भा गया,
मैं फिर से हरिद्वार मैं आ गया,
तेरा जादू भोले बाबा ऐसा सर पे छा गया,
मैं फिर से हरिद्वार मैं आ गया…..
मै आऊ हर बार जी संग लेकर परिवार जी,
कावड़ तेरी लाने को हर बार रहु तैयार जी,
मैं नाचू मस्ती में ऐसे,
जैसे सावन आ गया,
मैं फिर से हरिद्वार मैं आ गया,
तेरा जादू भोले बाबा ऐसा सर पे छा गया,
मैं फिर से हरिद्वार मैं आ गया…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile