Ek Bar Hai Milne Ka Irada
कुछ और ना चाहूँ मैं इससे ज्यादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
सुन ले पुकार करले बुलाने का वादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
कुछ और ना चाहूँ मैं इससे ज्यादा
मुरादें दिल की सारी पूरी कर देता है
खाली हो झोली तो तू भर देता है
जितना चाहा दिया उससे भी ज्यादा
सुन ले पुकार करले बुलाने का वादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
कुछ और ना चाहूँ मैं इससे ज्यादा
विष को भी वश में तू कर लेता है
दुख दर्द सबके भोले तू हर लेता है
देवों में महादेव है रहता सबसे सादा
सुन ले पुकार करले बुलाने का वादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
कुछ और ना चाहूँ मैं इससे ज्यादा
पतवार जिसकी शम्भू तू धर लेता है
भंवर भले हों गहरे वो तर लेता है
नाग ग्रीवा सोहे तेरे शीश शशी आधा
सुन ले पुकार करले बुलाने का वादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
कुछ और ना चाहे राजीव इससे ज्यादा

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile