Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा भजन लिरिक्स

Aa Maa Aa Tujhe Dil Ne Pukara Bhajan Lyrics

आ माँ आ तुझे,
दिल ने पुकारा,
दिल ने पुकारा,
तू है मेरा सहारा माँ,
ओ शेरावाली जोतावाली,
मेहरावाली माँ,
आ माँ आ तुझें,
दिल ने पुकारा।।

प्रेम से बोलो, जय माता दी,
सारे बोलो, जय माता दी,
मिल के बोलो, जय माता दी,
फिर से बोलो, जय माता दी।

मैंने मन से तेरी पूजा,
की है सांझ सवेरे,
मुझ को दर्शन दे के मैया,
भाग जगा दे मेरे,
मैया मैया बोले मेरा,
मन एक तारा माँ,
आ माँ आ तुझें,
दिल ने पुकारा।।

तूने ही पाला है मुझको,
तू ही मुझे संभाले,
तूने ही मेरे जीवन में,
पल पल किए उजाले,
चरणों में तेरे मैंने,
तन मन वारा माँ,
आ माँ आ तुझें,
दिल ने पुकारा।।

मान ले मेरी विनती मैया,
एक झलक दिखला दे,
रूप की शीतल किरणों से,
नैनो के द्वार सजा दे,
नैनो को रूप तेरा,
लगता है प्यारा माँ,
आ माँ आ तुझें,
दिल ने पुकारा।।

जय माता दी, जय माता दी,
कष्ट निवारे, शेरोवाली,
पार लगादे, शेरोवाली,
है दुःख हरनी, शेरोवाली,
बिगड़ी बना दे, शेरोवाली,
प्रेम से बोलो, जय माता दी,
सारे बोलो, जय माता दी,
जोर से बोलो, जय माता दी।।

आ माँ आ तुझे,
दिल ने पुकारा,
दिल ने पुकारा,
तू है मेरा सहारा माँ,
ओ शेरावाली जोतावाली,
मेहरावाली माँ,
आ माँ आ तुझें,
दिल ने पुकारा।

Leave a comment