Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले भोले दानी तू दयालु तू कृपालु भजन लिरिक्स

आज हम जो भजन भोले भोले दानी तू दयालु तू कृपालु पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव की दया और कृपा को प्रकट करता है। इस भजन में भक्त भगवान शिव की कृपा और उनकी दिव्य शक्तियों का स्तुतिगान करता है, जो हमेशा अपने भक्तों की मदद करते हैं। भगवान शिव को भोलनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनकी सरलता और दयालुता में हर भक्त के लिए प्रेम है।

Bhole Bhole Daani Tu Dayalu Tu Kripalu Bhajan Lyrics

भोले भोले दानी,
तू दयालु तू कृपालु,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।

मेरी दुनिया बस तू है,
अब दूसरा ना कोई,
मेरे बाबा बिन तेरे,
मुझे आसरा ना कोई,
नैया की पतवार तू ही है,
मेरा खेवनहार तू ही है,
बात ये मैंने जानी,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।

तेरे होते मेरे बाबा,
चिंता करूँ मैं कैसी,
है भरोसा तू हरेगा,
विपदा हो चाहे जैसी,
चिंता फिकर मिटाए तू ही,
विपदा दूर भगाए तू ही,
कौन है तेरा सानी,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।

जग छुटे चाहे बाबा,
तेरा साथ ना ये छुटे,
मेरा भोला वरदानी,
मुझसे कभी ना रूठे,
‘हर्ष’ तेरे चरणों का चेरा,
तू मालिक मैं सेवक तेरा,
मैं मुरख तू ज्ञानी,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।

भोले भोले दानी,
तू दयालु तू कृपालु,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।

“भोले भोले दानी तू दयालु तू कृपालु” भजन हमें यह सिखाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की दुआओं को कभी नजरअंदाज नहीं करते। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा और दया का अनुभव करता है। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले जी तेरे द्वार का दीवाना” और “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment