चलना शिव जी के दरबार करते सबका बेड़ा पार लिरिक्स

Chalna Shiv Ji Ke Darbar Karte Sabka Beda Paar Lyrics

चलना शिव जी के दरबार,
करते सबका बेड़ा पार,
कामद नगरी में जिनका,
बसा है प्यारा घर।।

कामदनगरी में श्री राम जी है आये,
माता शबरी के फल चाव से वो खाये,
माँ की आंखों में जलधार,
प्रभु को दिखती बार-बार,
कामद नगरी में जिनका,
बसा है प्यारा घर।।

कितना सुहाना लगता पावन परिक्रमा,
कितना लुभाना लगता पावन परिक्रमा,
जिनके दर पे बार-बार,
आते लाखों लोग हजार,
अदभुत नगरी में जिनका,
बसा है प्यारा घर।।

चलना शिव जी के दरबार,
करते सबका बेड़ा पार,
कामद नगरी में जिनका,
बसा है प्यारा घर।।

“चलना शिव जी के दरबार करते सबका बेड़ा पार” भजन हमें यह सिखाता है कि शिव दरबार में जाते हुए हमारा हर दुःख दूर हो सकता है, क्योंकि भगवान शिव का दरबार सभी को स्वीकार करता है। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह निश्चित रूप से शिव की असीम कृपा का अनुभव करता है। यदि यह भजन आपके हृदय को छू गया हो, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले तेरी बंजारन” और “शिव भोले तुम्हारे चरणों में ये शीश मेरा स्वीकार करो” जैसे अन्य शिव भजनों को भी अवश्य पढ़ें। यह सभी भजन आपकी शिव भक्ति को और अधिक प्रगाढ़ बनाएंगे।


Leave a comment