तुम तो संकट मोचन हो हमे क्या ठुकराओगे भजन लिरिक्स

तुम तो संकट मोचन हो, हमें क्या ठुकराओगे भजन हनुमान जी की शक्ति और उनकी कृपा का बखान करता है। इस भजन में भक्त अपने संकटों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं। यह भजन हमें यह याद दिलाता है कि हनुमान जी हमेशा हमारे साथ होते हैं, और जब हमें उनका साथ मिलता है तो कोई भी संकट हमें हरा नहीं सकता।

Tum To Sankat Mochan Ho Hame Kya Thukraoge

तुम तो संकट मोचन हो हमे क्या ठुकराओगे।
बाबा अपने भक्तोँ की बिगड़ी बना जाओगे,
बिगड़ी बना जाओगे, बिगड़ी बना जाओगे॥
तुम तो संकट … बाबा …

श्रीराम की भक्ति तो, बजरंग तुझे भाती है
सियाराम की भक्ति मेँ खोये रहते हो,
श्रीराम की मूरत को हृदय मेँ संजोये रहते हो
जहाँ कीर्तन होता है राम नाम का,
वहाँ वास रहता है श्री हनुमान का
श्रीराम की भक्ति तो, बजरंग तुझे भाती है,
नाच–नाच करके श्रीराम को रिझाओगे॥1॥
तुम तो संकट … बाबा …

हम सालासर मेँ आके, शीश दर पे झुकाते हैँ
तेरे चरणोँ मेँ बाबा सर को झुकाये बैठे हैँ हम,
दुनिया के गमोँ से घबराये बैठे हैँ हम,
अपनी दया दृष्टि करदो हमपे भी बालाजी
दर्शन की तेरे मन मेँ आशा लगाये बैठे हैँ हम।
हम मेँहदीपुर मेँ आके, शीश दर पे झुकाते हैँ,
अपनी दयालु नजरेँ हमपे कब गिराओगे॥2॥
तुम तो संकट … बाबा …

तेरी जै जैकार से तो, हर काम बनते हैँ
हर पल, हर वक्त तुझे ही पुकारेँ बाबा,
जगाकर ज्योति भक्ति की राह तेरी निहारेँ बाबा
किस्मत खुल जाती है नाम तेरा गाने से,
खाली हाथ गया न कोई आके तेरे द्वारे बाबा।
तेरी जै जैकार से तो, हर काम बनते हैँ,
सोया नसीब ‘खेदड़’ का कब जगाओगे॥3॥
तुम तो संकट … बाबा …

तुम तो संकट मोचन हो हमेँ क्या ठुकराओगे।
बाबा अपने भक्तोँ की बिगड़ी बना जाओगे,
बिगड़ी बना जाओगे, बिगड़ी बना जाओगे॥
तुम तो संकट … बाबा …

हनुमान जी, संकट मोचन और भक्तों के रक्षक हैं। उनका नाम ही हमारे सारे दुखों को हर लेता है। इस भजन के जरिए हम उनके साथ की कृपा और शक्ति को महसूस करते हैं, जो हमें कभी हारने नहीं देती। हर समस्या का समाधान उनके चरणों में है, और उनकी भक्ति हमें सभी संकटों से बाहर निकालती है। इस भजन में प्रकट की गई श्रद्धा हमें यह सिखाती है कि भगवान हमेशा हमारे साथ होते हैं, और हम सिर्फ उनके विश्वास और कृपा में रहकर सभी कठिनाइयों को पार कर सकते हैं।

Leave a comment