हनुमान जी अपने भक्तों के कष्ट हरने वाले और संकटों को दूर करने वाले देवता हैं। अंजनी के लाला अपने भक्तों की अब तो भजन में भक्तों की पुकार है, जो अपने प्रिय संकटमोचन से कृपा बरसाने की विनती कर रहे हैं। यह भजन हमें विश्वास दिलाता है कि जब भी सच्चे मन से हनुमान जी को पुकारा जाता है, वे अपने भक्तों की रक्षा के लिए तुरंत दौड़े चले आते हैं।
Anjani Ke Lala Apne Bhakto Ki Ab To
अंजनी के लाला अपने,
भक्तों की अब तो…
लेलो खबरिया रे,
ओ बजरंग बाला,
‘कृष्णा’ भी आया तेरे दर का पूजारी…
हम सब आये तेरे दर पे सवाली,
देदो डगरिया रे,
ओ बजरंग बाला…
अंजनी के लाला अपने,
भक्तों की अब तो,
लेलो खबरिया रे।।
लांघ समुद्र के लंका जलाए,
माँ सीता की खबर ले आए…
कुटिया वीभीषण की तुमने बचा दी,
लिखा था राम नाम रे,
ओ बजरंग बाला…
अंजनि के लाला अपने,
भक्तों की अब तो,
लेलो खबरिया रे।।
मेघनाद के शक्ति बाण से,
मूर्छित लक्ष्मण थे…
समझ ना आई संजीवन तो तुमने,
पर्वत उठाय लियो रे,
ओ बजरंग बाला…
अंजनि के लाला अपने,
भक्तों की अब तो,
लेलो खबरिया रे।।
माँग सिंदूरी देखे सिया की,
पूछे मतलब रे,
सोचा श्री राम जी को कैसे रिझाऊँ..,
हो गए लाल लाल रे,
ओ बजरंग बाला,
अंजनि के लाला अपने…
भक्तों की अब तो,
लेलो खबरिया रे।।
हाँथों में खंजरी पाँव में घुँघरू,
मस्त मगन भए रे,
राम नाम की धुन में ओ बाबा…
झूमे नगरिया रे,
ओ बजरंग बाला…
अंजनि के लाला अपने,
भक्तों की अब तो,
लेलो खबरिया रे।।
श्लोक १ –
ना ही गिनकर के दिया,
ना ही तौल करके दिया…
मेरे बाबा ने जिसको भी दिया,
दिल खोलकर के दिया,
झूमे नगरिया सारी झूमे नगरिया।
श्लोक १ –
मैंने सब कुछ पाया है,
तुमको ही पाना बाकी है,
घर में मेरे कमी नही बस…
तेरा आना बाकी है,
झूमे नगरिया सारी झूमे नगरिया।
श्लोक १ –
किरपा ऎसी करो की,
जिंदगी में ये मकाम आए,
जब भी लब खोलूँ तो बाबा…
तेरा ही तो नाम आए,
झूमे नगरिया सारी झूमे नगरिया।
श्लोक १ –
दौलत छोड़ी दुनिया छोड़ी,
सारा खजाना छोड़ दिया…
मैंने तेरे प्यार में बाबा,
सारा जमाना छोड़ दिया…
दरवाजे पर लिखा जबसे,
नाम बजरंग बाबा का…
मुसीबतों ने मेरे घर में,
आना ही अब छोड़ दिया,
झूमे नगरिया सारी झूमे नगरिया।
अंजनी के लाला अपने…
भक्तों की अब तो,
लेलो खबरिया रे।।
हनुमान जी की भक्ति का सबसे बड़ा सुख यह है कि वे अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। अंजनी के लाला अपने भक्तों की अब तो भजन इसी अटूट विश्वास का प्रतीक है। अगर इस भजन ने आपके मन को भक्ति से भर दिया है, तो जिनके मन में बसे श्री राम जी भजन भी जरूर पढ़ें, जो श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति की महिमा का गुणगान करता है। जय बजरंग बली!

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile