इस संसार की सच्चाई यह है कि विधि का खेल सभी के लिए एक रहस्य होता है। विधना तेरे लेख किसी की समझ ना आते हैं भजन में हम उन अनजानी राहों की बात करते हैं, जिन्हें हम नहीं समझ पाते, फिर भी विश्वास रखते हुए आगे बढ़ते हैं। जीवन के उन उतार-चढ़ावों में जब हम थक जाते हैं, तब हमें यह याद दिलाता है कि सब कुछ प्रभु की इच्छा से ही होता है। इस भजन को पढ़ने से मन में एक नया संकल्प जागता है, आइए इसे साथ में महसूस करें और अपनाएं।
Vidhata Tere Lekh Kisi Ki Samajh Naa Aate Hai
दोहा –
व्याकुल दशरथ के लगे,
रथ के पथ पर नैन।
रथ विहीन वन वन फिरें,
राम सिया दिन रेन।।
विधना तेरे लेख किसी की,
समझ ना आते हैं।
जन जन के प्रिय राम लखन सिय,
वन को जाते हैं।।
एक राजा के राज दुलारे,
वन वन फिरते मारे मारे।
होनी होकर रहे कर्म गति,
टरे नहीं काहूँ के टारे।
सबके कष्ट मिटाने वाले,
कष्ट उठाते हैं।
जन जन के प्रिय राम लखन सिय,
वन को जाते हैं।।
फूलों से चरणों में काँटे,
विधि ने क्यों दु:ख दीन्हे ऐसे।
पग से बहे लहु की धारा,
हरि चरणों से गंगा जैसे।
सहज भाव से संकट सहते,
और मुस्काते हैं।
जन जन के प्रिय राम लखन सिय,
वन को जाते हैं।।
राजमहल में पाया जीवन,
फूलों में हुआ लालन पालन।
राजमहल के त्याग सभी सुख,
त्याग अयोध्या त्याग सिंहासन।
कर्म निष्ठ हो अपना अपना,
धर्म निभाते हैं।
महलों के वासी जंगल में,
कुटि बनाते हैं।।
कहते हैं देवों ने आकर,
भील किरात का भेष बनाकर।
पर्णकुटी रहने को प्रभु के,
रखदी हाथों हाथ सजाकर।
सिया राम की सेवा करके,
पुण्य कमाते हैं।
महलों के वासी जंगल में,
कुटि बनाते हैं।।
विधना तेरे लेंख किसी की,
समझ ना आते हैं।
जन जन के प्रिय राम लखन सिय,
वन को जाते हैं।।
विधना तेरे लेख किसी की समझ ना आते हैं भजन हमें यह सिखाता है कि जीवन में जो भी होता है, वह प्रभु की योजना का हिस्सा है, जिसे समझना हमारे लिए मुश्किल हो सकता है। इस तरह के भजन हमें आत्मनिर्भर बनाते हैं और विश्वास दिलाते हैं। श्रीराम के अन्य भजनों को पढ़ें जैसे राम से बड़ा राम का नाम जो सुमिरे भव पार हो जाए, राम नाम जप ले एक यही संग जाई राम सुमिरले भाई, राघव को मैं ना दूंगा मुनिनाथ मरते मरते और कब सुधि लोगे मेरे राम। प्रभु की योजना में ही हमारी भलाई है। जय श्रीराम!

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile