मेरे राम इतनी किरपा करना बीते जीवन तेरे चरणों लिरिक्स

भक्त का हृदय जब पूरी तरह श्रीराम के चरणों में समर्पित हो जाता है, तो उसकी एकमात्र प्रार्थना यही होती है कि उसका संपूर्ण जीवन प्रभु की भक्ति में ही बीते। मेरे राम इतनी कृपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों भजन इसी भक्ति भावना को व्यक्त करता है। यह भजन हमें पूर्ण समर्पण, भक्ति और प्रभु के प्रति अटूट प्रेम की सीख देता है। जब हम अपने मन, वचन और कर्म से श्रीराम की सेवा में लीन हो जाते हैं, तब हमारा जीवन सच्चे अर्थों में सफल हो जाता है।

Mere Ram Itni Kripa karna bite Jivan Tere Charano mein

मेरे राम इतनी किरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

मेरे राम मेरे घर आ जाना,
शबरी के बेर तुम खा जाना
मुझे दर्शन अपने दिखा जाना,
मुझे मुक्ति मिले अपने कर्मो से
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

जब जनम लूँ मैं तेरी दासी बनु,
तेरी सेवा करूँ सन्यासी बनु
हर जनम में मैं तेरी पूजा करूँ,
ना करना विमुख मेरे धर्मो से
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

बस इतनी हमपे दया करना,
नाम तेरा भजे मेरा मनवा
नहीं दूर कभी हो तेरी सूरत,
प्रभु आन बसों मेरे नयनो में
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

भटके जब जीवन की नैया,
प्रभु पार लगाना बनके खिवैया
जब दिखे ना कही मुझे उजियारा,
ले लेना अपने चरणों में
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

मेरे राम इतनी किरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

श्रीराम की कृपा से जीवन का हर पल मंगलमय बन जाता है, और भक्ति की राह प्रशस्त होती है। मेरे राम इतनी कृपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों भजन हमें यही प्रेरणा देता है कि हर सांस, हर क्षण राम स्मरण में ही व्यतीत हो। प्रभु राम की इस भक्ति को और अधिक गहराई से अनुभव करने के लिए राम नाम जप ले, एक यही संग जाई, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, राम नाम का प्याला प्यारे पी ले सुबह-शाम, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए भजनों को भी पढ़ें और राम भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्रीराम! 🙏🚩

Leave a comment