Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

है सहारा अब मुझे तो राम सकल गुणधाम का लिरिक्स

जब जीवन के हर मार्ग पर संकट आता है और संसार के सारे सहारे कमजोर पड़ जाते हैं, तब केवल एक ही सहारा शेष रहता है—प्रभु श्रीराम का। है सहारा अब मुझे तो राम सकल गुणधाम का भजन इसी अनन्य भक्ति और समर्पण को दर्शाता है। श्रीराम, जो समस्त गुणों के धाम हैं, अपने भक्तों की हर कठिनाई में रक्षा करते हैं और उन्हें सच्ची शरण प्रदान करते हैं। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब हम पूरी श्रद्धा से राम को अपना सहारा बना लेते हैं, तो जीवन की हर कठिनाई सहज हो जाती है।

Hai Sahara Ab Mujhe to Ram Sakal Gundham ka

हो के नाचूं अब दिवाना,
मैं प्रभु श्रीराम का
है सहारा अब मुझे तो,
राम सकल गुणधाम का
है सहारा अब मुझें तो,
राम सकल गुणधाम का।।

कुटिया को पावन कर डाली,
शबरी के घर जाय के
धन्य शबरी को कर डाली,
बैर झूठे खाय के
अपने घर प्रभू को बुलाया,
नाम जप कर राम का
है सहारा अब मुझें तो,
राम सकल गुणधाम का।।

तारी जैसे गौतम नारी,
एक ठोकर मार के
मेरी भी किस्मत जगादो,
एक ठोकर मार के
एक वर दे दो प्रभू जी,
मुझको भक्ति दान का
है सहारा अब मुझें तो,
राम सकल गुणधाम का।।

तुमने लाखों को है तारा,
मुझपे भी कर दो दया
मैं हूं एक बालक छोटा सा,
शरण तुम्हारी आ गया
‘शिव’ के घट में भी जलादो,
एक दीपक ज्ञान का
है सहारा अब मुझें तो,
राम सकल गुणधाम का।।

हो के नाचूं अब दिवाना,
मैं प्रभु श्रीराम का
है सहारा अब मुझे तो,
राम सकल गुणधाम का
है सहारा अब मुझें तो,
राम सकल गुणधाम का।।

प्रभु श्रीराम ही सच्चे सहायक और रक्षक हैं, जो अपने भक्तों को हर संकट से उबारते हैं। है सहारा अब मुझे तो राम सकल गुणधाम का भजन हमें यह सिखाता है कि हमें हर परिस्थिति में प्रभु राम का नाम लेकर आगे बढ़ना चाहिए। श्रीराम की इस कृपा को और अधिक अनुभव करने के लिए राम से बड़ा राम का नाम, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, राम नाम का जप लूं राम, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए भजनों को भी पढ़ें और श्रीराम की भक्ति में मग्न हो जाएं। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment