Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

रोम रोम में बसा हुआ है एक उसी का नाम भजन लिरिक्स

जब भक्त का हृदय पूर्णतः श्रीराम की भक्ति में डूब जाता है, तब उसके रोम-रोम में बस एक ही नाम गूंजता है—राम! रोम रोम में बसा हुआ है एक उसी का नाम भजन इसी गहरी अनुभूति को प्रकट करता है। यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि जब हम पूरी श्रद्धा और समर्पण से प्रभु श्रीराम को अपने हृदय में बसाते हैं, तो उनका नाम हमारी आत्मा में रच-बस जाता है। हर सांस, हर धड़कन राम नाम का जप करने लगती है और जीवन एक नई आध्यात्मिक ऊंचाई पर पहुंच जाता है।

Rom Rom Me Basa Hua Hai Ek usi Ka Naam

रोम रोम में बसा हुआ है,
एक उसी का नाम
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम,
रोम रोम में बसा हुआ हैं।।

लोभ और अभिमान छोड़िए,
छोड़ जगत की माया
मन की आँखे खोल देख,
कण कण में वही समाया
जहाँ झुकाए सर तू अपना,
वही पे उनका धाम
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम
रोम रोम में बसा हुआ हैं।।

ये मत सोच जहाँ मंदिर है,
वही पे दीप जलेंगे
जहाँ पुकारेगा तू उनको,
वही पे राम मिलेंगे
दर दर भटक रहा क्यों प्राणी,
उन्ही का दामन थाम
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम,
रोम रोम में बसा हुआ हैं।।

ये संसार के नर और नारी,
देवी देवता सारे
नहीं चला है कोई यहाँ पे,
उनके बिना इशारे
वो चाहे सूरज निकले,
वो चाहे तो ढलती शाम
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम
रोम रोम में बसा हुआ हैं।।

रोम रोम में बसा हुआ है,
एक उसी का नाम
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम
रोम रोम में बसा हुआ हैं।।

श्रीराम का नाम केवल उच्चारण करने के लिए नहीं, बल्कि अपने हृदय और आत्मा में उतारने के लिए है। रोम रोम में बसा हुआ है एक उसी का नाम भजन हमें इस भक्ति के चरम को महसूस कराता है। प्रभु राम की इस अनंत महिमा को और गहराई से अनुभव करने के लिए राम से बड़ा राम का नाम, राम नाम का जप लूं राम, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए भजनों को भी पढ़ें और श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment