जब भक्त अपने आराध्य के द्वार पर पूरे समर्पण के साथ आता है, तो उसकी हर फरियाद सुनी जाती है। मेरी फरियाद सुन भोले तेरे दर आया दीवाना भजन शिवजी की अपार कृपा और भक्तों के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। यह भजन एक भक्त की विनम्र प्रार्थना है, जो अपने भोलेनाथ के चरणों में आकर अपने मन की बात कह रहा है। आइए, इस भावपूर्ण भजन को पढ़कर शिवजी की भक्ति में डूबें।
Meri Fariyad Sun Bhole Tere Dar Aaya Deewana
मेरी फरियाद सुन भोले,
तेरे दर आया दीवाना।
मन की मुरादें पूरी कर,
सिवा तेरे ना कोई ठिकाना।
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना।।
कैसे मनाऊं तुझको भोले,
जानू ना तेरी पूजा।
तुझपे अर्पण जीवन मेरा,
तुझ बिन ना कोई दूजा।
मेरी अर्जी सुन भोले,
है हँसता सारा ज़माना।
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना।।
सच्चे मन से आया भोले,
दर्शन करने मैं तेरा।
दूध चढ़ा के तुमको रिझाऊं,
सुन संदेसा मेरा।
ये ‘राजा गोहेर’ मांगे प्रभु,
चरण धूलि का नजराना।
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना।।
मेरी फरियाद सुन भोले,
तेरे दर आया दीवाना।
मन की मुरादें पूरी कर,
सिवा तेरे ना कोई ठिकाना।
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना।।
भोलेनाथ अपने भक्तों की पुकार कभी अनसुनी नहीं करते, वे सच्चे मन से की गई हर अरदास का उत्तर देते हैं। उनकी कृपा और महिमा को और भी गहराई से अनुभव करने के लिए भरोसा महाकाल का, ओ भोले हम तो लुट गए तेरे प्यार में, जहाँ जिनकी जटाओं में गंगा की बहती अविरल धारा, और भोले शंकर हम भक्तों से करते कितना प्यार” जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव भक्ति में रम जाएं। ????????