शिव भक्तों, जब भी हम भोलेनाथ का नाम लेते हैं, तो मन में असीम शांति और शक्ति का संचार होने लगता है। सच्चे मन से उन्हें पुकारो दौड़े आएंगे शिवनाथ भजन हमें यही संदेश देता है कि अगर हम सच्चे हृदय से शिव जी को पुकारें, तो वे अवश्य हमारी पुकार सुनते हैं। यह भजन शिव भक्ति की गहराई को अनुभव कराने वाला है, जिसमें उनकी कृपा और दया का सुंदर वर्णन किया गया है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम महादेव की असीम महिमा का गुणगान करें।
Sache Man Se Unhe Pukaro Daude Aayege Shivnath
सच्चे मन से उन्हें पुकारो,
दौड़े आएंगे शिवनाथ,
दौड़े आएंगे शिवनाथ।1।
अपने भक्तों के हित कारण,
जहर कंठ में धारा,
जहर कंठ में धार जगत को,
बड़ी बिपदा से टारा,
बोलो सब कुछ प्रभु तुम्हारो,
दौड़े आएंगे शिवनाथ,
सच्चे मन से उन्हें पुकारों,
दौड़े आएंगे शिवनाथ।2।
अपने भगत के कारण शिव ने,
गंग शीश में धारा,
गंग शीश में धारण करके,
सारे जग को तारा,
होके उनका उन्हें पुकारो,
दौड़े आएंगे शिवनाथ,
सच्चे मन से उन्हें पुकारों,
दौड़े आएंगे शिवनाथ।3।
अपने भगत के कारण शिव ने,
चन्द्र शीश पे धारा,
चंद्र शीश पे धारा “राजेन्द्र”,
गले कालिया डारा,
अन्तर्मन में उनको धारो,
दौड़े आएंगे शिवनाथ,
सच्चे मन से उन्हें पुकारों,
दौड़े आएंगे शिवनाथ।4।
सच्चे मन से उन्हें पुकारो,
दौड़े आएंगे शिवनाथ,
दौड़े आएंगे शिवनाथ।5।
भोलेनाथ के भजन केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि आत्मसात करने के लिए होते हैं। जब भी मन व्याकुल हो, श्रद्धा से शिव जी का स्मरण करें, वे सदा अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इसी भक्ति भावना के साथ आप भोले की कृपा जिस पर भी रहती है, मेरी अखियाँ तरस रही भोले का दीदार पाने को, जिसकी लागी लगन भोलेनाथ से और अपने दरबार में तू बुलाले जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें और शिव जी की भक्ति में डूब जाएं। जय भोलेनाथ! ????

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile