भोले बाबा का ये दर भक्तों का बन गया है घर लिरिक्स

शिवजी के भक्तों के लिए उनका दरबार किसी स्वर्ग से कम नहीं होता, जहां श्रद्धा, आस्था और भक्ति की अनोखी गूंज सुनाई देती है। भोले बाबा का ये दर, भक्तों का बन गया है घर भजन इसी दिव्यता को प्रकट करता है कि कैसे भोलेनाथ के भक्त उनके दर पर आकर सभी दुख-दर्द भूल जाते हैं और अपनी आत्मा को शिवमय कर लेते हैं। महादेव के मंदिर में हर कोई अपनेपन की अनुभूति करता है, क्योंकि उनका प्रेम किसी भेदभाव का मोहताज नहीं। आइए, इस भजन को पढ़कर शिव चरणों की ओर एक कदम और बढ़ाएं।

Bhole Baba Ka Ye Dar Bhakto Ka Ban Gaya Hai Ghar

भोले बाबा का ये दर,
भक्तों का बन गया है घर,
बाबा की महिमा न्यारी,
है तू सबका हितकारी,
देखो लोग हजारों रोज,
यहां पर आते हैं,
अपने प्यारे महाकाल,
का दर्शन पाते हैं।1।

उज्जैन में बाबा जी ने,
डेरा लगाया है,
बाबा के भक्तों ने यहां,
मेला लगाया है,
उज्जैन की महिमा न्यारी,
गाती यह दुनिया सारी,
माँ शिप्रा में नहाके,
सब दर्शन करने आते,
जयकारा बम बम,
भोले नाथ लगाते हैं,
अपने प्यारे महाकाल,
का दर्शन पाते हैं।2।

बाबा के दर पे जिसने,
अर्जी लगाई है,
भक्तों की बाबा ने सदा,
बिगड़ी बनाई है,
बाबा सबकी इच्छाएं,
पल भर में पूरी करते,
सुख संपति दे भक्तों को,
भक्तों के दुख हैं हरते,
जो बाबा जी की चरण,
शरण में आते हैं,
अपने प्यारे महाकाल,
का दर्शन पाते हैं।3।

भोले बाबा का ये दर,
भक्तों का बन गया है घर,
बाबा की महिमा न्यारी,
है तू सबका हितकारी,
देखो लोग हजारों रोज,
यहां पर आते हैं,
अपने प्यारे महाकाल,
का दर्शन पाते हैं।4।

भोलेनाथ का दरबार उनके भक्तों के लिए केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मोक्ष प्राप्ति का पवित्र स्थान है। जो भी सच्चे मन से शिवजी की आराधना करता है, उसके जीवन से सारे संकट मिट जाते हैं। महादेव की कृपा से जुड़े रहने के लिए महाकाल की महिमा अपार, हर हर महादेव की गूंज, शिव का डमरू डम डम बाजे और भोलेनाथ की बारात जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव आराधना में डूब जाएं। ????????

Leave a comment