Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे भजन लिरिक्स

भगवान गणेश, जिन्हें गौरा माँ का लाल कहा जाता है, अपने भक्तों के कष्ट हरने वाले और सिद्धि देने वाले देव हैं। गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे भजन में गणपति बप्पा की महिमा का गुणगान किया गया है, जिससे उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। यह भजन भक्तों के हृदय में भक्ति और श्रद्धा की भावना को और प्रगाढ़ कर देता है।

Gaura Maa Ke Lal Teri Jay Hove

गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे,
गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे।1।

जगमग जगमग करता मंदर,
जगमग जगमग करता मंदर,
रहते हो प्रभु जिसके अंदर,
रूप है तेरा विशाल,
तेरी जय होवे,
गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे।2।

ब्रम्हा विष्णु और शिव शंकर,
ब्रम्हा विष्णु और शिव शंकर,
आते है दरबार में चलकर,
पुरे करते सवाल,
तेरी जय होवे,
गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे।3।

मंदिरो में तेरा बसेरा,
मंदिरो में तेरा बसेरा,
धरती अम्बर सब है तेरा,
कहता ‘बाबूलाल’,
तेरी जय होवे,
गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे।4।

खजराना के गणपति प्यारे,
खजराना के गणपति प्यारे,
पुरण काज करो अब सारे,
करते बेडा पार,
तेरी जय होवे,
गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे।5।

गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे,
गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे।6।

गणेश जी की भक्ति करने से जीवन के समस्त विघ्न दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। गौरा माँ के लाल तेरी जय होवे भजन के पाठ से गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है और उनका आशीर्वाद जीवन को मंगलमय बनाता है। यदि आपको यह भजन पसंद आया हो, तो जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे, संकट हरलो मंगल करदो प्यारे शिव गौरा के लाल, गौरी के नंदन की हम पूजा करते हैं और गणपति करते चरणों में हम है नमन जैसे अन्य भक्तिमय भजनों का भी पाठ करें और गणेश जी की भक्ति में मग्न हों।

Leave a comment