Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

नैया चला रहा है मेरा श्याम खाटू वाला

नैया चला रहा है मेरा श्याम खाटू वाला —यह भजन बाबा श्याम की कृपा और उनकी अपार दयालुता का गुणगान करता है। जीवन रूपी सागर में जब कठिनाइयों की लहरें उठती हैं, तब केवल खाटू श्याम जी की कृपा ही नैया पार लगा सकती है। यह भजन हमें श्रद्धा, समर्पण और पूर्ण विश्वास के साथ बाबा के चरणों में आस्था रखने का संदेश देता है। आइए, इस भावपूर्ण भजन के माध्यम से अपने मन को श्याम भक्ति में लीन करें।

Naiya Chala Raha Hai Mera Shyam Khatu Wala

नैया चला रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला,
मुझको बचा रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला।।1।।

कब का मैं डूब जाता,
तू हाथ ना लगाता,
तेरी कृपा ना होती,
तो तैर भी ना पाता,
साहिल पे ला रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला,
नईया चला रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला।।2।।

कई बार मन में आया,
सब मैं ही कर रहा हूं,
सच है तेरे करम से,
दिन रात बढ़ रहा हूं,
मुझको बढ़ा रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला,
नईया चला रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला।।3।।

पतवार थाम करके,
जिंदगी मेरी बचाई,
वरना लिखी थी विक्की,
के भाग्य में तबाही,
जीवन सजा रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला,
नईया चला रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला।।4।।

नैया चला रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला,
मुझको बचा रहा है,
मेरा श्याम खाटू वाला।।5।।

जब बाबा श्याम स्वयं हमारी जीवन नैया चला रहे हों, तो फिर चिंता किस बात की? उनकी शरण में आने वाला कभी निराश नहीं होता। अगर यह भजन आपके हृदय को भक्ति-रस से भर गया हो, तो तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होंगी, बाबा तुम हारे के सहारे सुंदर है खाटू के नजारे और श्याम की सेवा मिले और कुछ मिले ना मिले जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और श्याम प्रेम में खो जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment