Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

चढ़ गया श्याम का रंग जुबा पे सबका एक ही नारा है

चढ़ गया श्याम का रंग, जुबां पे सबका एक ही नारा है —यह भजन श्याम प्रेम की रंगीन मस्ती और भक्तों की गहरी भक्ति को दर्शाता है। जब कोई श्याम जी के प्रेम में रंग जाता है, तो उसकी वाणी, उसके विचार और उसका संपूर्ण अस्तित्व श्याम मय हो जाता है। यह भजन हमें उस भक्ति भाव में डुबो देता है, जहाँ हर सांस में सिर्फ श्याम का नाम गूंजता है।

Chadh Gaya Shyam Ka Rang Juba Pe Sabka Ek Hi Naara Hai

चढ़ गया श्याम का रंग जुबा पे,
सबका एक ही नारा है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
बोल रहा जग सारा है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
बोल रहा जग सारा है।।1।।

शिव शंकर का डमरू बोले,
नारद की बोले वीणा,
अरे ब्रम्ह लोक से ब्रह्मा बोले,
श्याम के जैसा कोई ना,
जब जब धर्म की हानि हुई है,
दुष्टो का पछाडा है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
बोल रहा जग सारा है।।2।।

चलो खाटू धाम जहाँ पर,
मंदिर बना है श्याम का,
श्याम लल्ला के संग में दर्शन,
कर लेना हनुमान का,
श्याम लला के खाटू धाम का,
सुन्दर बड़ा नजारा है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
बोल रहा जग सारा है।।3।।

श्याम लला का प्यारा मंदिर,
हर हिन्दु की शान है,
श्याम के प्रेमी खुश है सारे,
और दुश्मन परेशान है,
श्याम नाम जपने वालो को,
श्याम ने दिया सहारा है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
बोल रहा जग सारा है।।4।।

दर्शन करके श्याम लला का,
जीवन सफल हो जायेगा,
बड़े दयालु श्याम लला है,
भव से पार लगाएगा,
एक दिन सबको कहना पड़ेग,
मालिक यही हमारा है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
बोल रहा जग सारा है।।5।।

चढ़ गया श्याम का रंग जुबा पे,
सबका एक ही नारा है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
बोल रहा जग सारा है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
बोल रहा जग सारा है।।6।।

श्याम बाबा का रंग एक बार चढ़ जाए, तो फिर जीवन में और किसी रंग की आवश्यकता ही नहीं रहती। अगर यह भजन आपके हृदय को छू गया, तो खाटू में रंगों की बौछार है , फागुन का मेला आया है, मुझे श्याम से मिलने जाना है , और होली खेलेगो श्याम जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम की इस मस्ती में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment