Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आया जन्मदिन म्हारे श्याम का

आया जन्मदिन म्हारे श्याम का —यह भजन खाटू श्याम जी के पावन जन्मोत्सव की खुशी और भक्तों के उमंग-उत्साह को प्रकट करता है। जब श्याम बाबा का जन्मदिन आता है, तो पूरे खाटू धाम में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है, भजन-कीर्तन की गूंज उठती है और हर कोई उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए आतुर रहता है। यह भजन श्याम प्रेमियों को उनके जन्मोत्सव की महिमा और आनंद में डूब जाने का संदेश देता है।

Aaya Janamdin Mhare Shyam Ka

खाटू ले चालो म्हाने,
मोरछड़ी फिरवा दो म्हा पे,
आया जन्मदिन म्हारे श्याम का,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का,
तीन बाण का धारी खाटू का राजा,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का।।1।।

कार्तिक की ग्यारस आई,
खाटू नगरी ने सजाई,
खुशियां मनावे खाटू धाम में,
मोरवी का जाया खाटू का राजा,
बटे है बधैया खाटू धाम में,
कलयुग का अवतारी खाटू का राजा,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का।।2।।

ढोल नगाड़ा नौपत बाजे,
श्याम प्रेमी नगरी में नाचे,
डीजे बजावे खाटू धाम में,
भाव भजना सु खूब रिझावे,
खाटू का राजा,
भला पधारया खाटू धाम में,
पगल्या करवा दो म्हारे आंगने,
खाटू का राजा,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का।।3।।

बागो सिलवा कर लाया,
चांदी को पालनो लाया,
गजरो फूला को लाया श्याम के,
केसर चन्दन सु मेह्कावा,
खाटू का राजा,
श्याम निशान चढ़ावा धाम में,
मोरछड़ी हाथा में खाटू का राजा,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का।।4।।

खीर चूरमो थारे लाया,
मावा को केक बनाया,
थाने जिमावै घने चाव से,
छप्पन भोग लगावा,
खाटू का राजा,
हिवड़े लगा दो म्हाने प्यार से,
हारे का हो सहारा खाटू का राजा,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का।।5।।

भगता की लाज राखजो,
सूनी हर गोद भरा जो,
झोली पसारे थारे धाम में,
अर्ज़ी लगावे रविंदर,
खाटू का राजा,
म्हाने भी बसा दो खाटू धाम में,
चरण चाकरी देदो खाटू का राजा,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का।।6।।

खाटू ले चालो म्हाने,
मोरछड़ी फिरवा दो म्हा पे,
आया जन्मदिन म्हारे श्याम का,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का,
तीन बाण का धारी खाटू का राजा,
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का।।7।।

श्याम बाबा का जन्मदिन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि भक्ति और आनंद का महासंगम है। जो भी भक्त सच्चे मन से इस उत्सव में शामिल होता है, वह श्याम कृपा का अधिकारी बन जाता है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो आया उत्सव मेरे बाबा का बधाई होवे जी , खाटू में रंगों की बौछार है ,और रुत आगी रे बाबा जी से बोलन की जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment