Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम मय हो गया पूरा देश

जब भक्ति अपने चरम पर होती है, तो पूरा राष्ट्र ही भगवान राम के रंग में रंग जाता है। राम मय हो गया पूरा देश भजन इसी भावना को प्रकट करता है। यह केवल शब्दों का मेल नहीं, बल्कि हर भक्त के हृदय की सच्ची पुकार है। राम केवल एक राजा या अवतार नहीं, बल्कि आदर्श, मर्यादा और धर्म के प्रतीक हैं। जब-जब भक्तों ने उन्हें पुकारा है, तब-तब उन्होंने अपनी कृपा से संपूर्ण सृष्टि को कृतार्थ किया है। इस भजन के माध्यम से हम उस अयोध्या की झलक देखते हैं, जहां हर कण-कण में राम समाए हैं।

Ram May Ho Gaya Pura Desh

अवधपुरी में राम पधारे,
अवधपुरी में राम पधारे,
बदल गया परिवेश,
राम मय हो गया पूरा देश,
राममय हों गया पूरा देश।1।

सदियों सदियों लड़ी लड़ाई,
तब यह शुभ दिन आया,
भरत खंड की दसों दिशा में,
है भगवा लहराया,
बचे नहीं अब जन्म भूमि में,
बचे नहीं अब जन्म भूमि में,
दुश्मन के अवशेष,
राममय हों गया पूरा देश।2।

केवट शबरी गले लगाए,
और अहिल्या तारी,
सुर्प नखा की नाक काटकर,
दुष्ट ताड़का मारी,
कुंभकरण अहिरावण मारे,
कुंभकरण अहिरावण मारे,
मेघनाद लंकेश,
राममय हों गया पूरा देश।3।

गली गली में बजी राम धुन,
गांव गांव जयकारे,
नगर नगर की डगर डगर पर,
लगे हुए भंडारे,
गर्भ ग्रह में आन बिराजे,
गर्भ ग्रह में आन बिराजे,
आज पुनः अवधेश,
राममय हों गया पूरा देश।4।

सत्य सनातन उदित हुआ है,
जनगण के मन मन में,
प्राण प्रतिष्ठा हुई हो जैसे,
धरा धाम रज कण में,
देवलोक में भी हर्षित है,
देवलोक में भी हर्षित है,
ब्रह्मा विष्णु महेश,
राममय हों गया पूरा देश।5।

अवधपुरी में राम पधारे,
अवधपुरी में राम पधारे,
बदल गया परिवेश,
राम मय हो गया पूरा देश,
राममय हों गया पूरा देश।6।

राम की भक्ति किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, यह तो पूरे समाज और राष्ट्र को एक सूत्र में बांध देती है। जब हर हृदय में राम बस जाएं, तो पूरा देश ही राम मय हो जाता है। अगर यह भजन आपके मन को भा गया हो, तो आप अयोध्या के राजा राम अयोध्या में आ गए, अवधपुरी में दीप जले है सिया संग मेरे राम चले हैं, जन जन में श्रीराम बसे संग पवन पुत्र हनुमान में, और सनातन बना जगत की शान जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment