Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

अयोध्या के राजा राम अयोध्या में आ गए

श्रीराम केवल एक राजा नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जिनकी पावन उपस्थिति से अयोध्या धन्य हो गई। अयोध्या के राजा राम अयोध्या में आ गए भजन उसी आनंद और उल्लास का प्रतीक है, जब वनवास के कठिन वर्षों के बाद श्रीराम अयोध्या लौटे। यह भजन हमें सिखाता है कि जब धर्म की विजय होती है, तब समस्त भक्तों के हृदय में आनंद की लहर दौड़ पड़ती है।

Ayodhya Ke Raja Ram Ayodhya Me Aa Gaye

अयोध्या के राजा राम,
अयोध्या में आ गए,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा राम,
राम जी आ गए।1।

किसी ने वनवास कराया,
किसी ने मंदिर तुड़वाया,
किसी ने प्रभु राम लला का,
फिर से मंदिर बनवाया,
मोदी और योगी ने,
ऐसा कर दिखाया,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा राम,
राम जी आ गए।2।

किसी ने प्रभु को झुठलाया,
किसी ने प्रभु को अपनाया,
लाखों करोड़ों भगत ने,
अयोध्या उत्सव ये मनाया,
जो मेरे प्रभु राम का,
डंका बजा रहा,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा राम,
राम जी आ गए।3।

किसी ने अयोध्या को मिटाया,
किसी ने मूर्ति को हटाया,
किसी ने मंदिर प्रांगण में,
आस का दीप जलाया,
ललित ने भी राम का,
भगवा लहरा दिया,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा राम,
राम जी आ गए।4।

अयोध्या के राजा राम,
अयोध्या में आ गए,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा रामा,
ओ रामा रामा राम,
राम जी आ गए।5।

जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे, तो नगरवासियों का हृदय प्रेम और श्रद्धा से भर उठा। यह भजन हमें याद दिलाता है कि जब हम अपने हृदय में प्रभु श्रीराम को स्थान देते हैं, तो हमारे जीवन में भी दिव्य प्रकाश फैल जाता है। यदि यह भजन आपको रामराज्य की पावन अनुभूति करवा रहा है, तो आप “अवधपुरी में दीप जले हैं सिया संग मेरे राम चले हैं, राम लला जब आएंगे खुल जाएंगे सोए भाग मेरे, राम नाम की महिमा, और “श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन” जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment