Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैं कही भटक न जाऊँ सँसार मे मैरे साँई

जीवन के इस भटकते सफर में, साईं बाबा ही वह दीपक हैं जो हमें सच्चे मार्ग की ओर ले जाते हैं। मैं कहीं भटक न जाऊँ संसार में मेरे साईं भजन एक भक्त की विनती है, जो अपने साईं बाबा से मार्गदर्शन और सही दिशा देने की प्रार्थना करता है। यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि जब तक साईं बाबा की कृपा बनी रहती है, तब तक संसार के मोह-माया में भटकने का कोई भय नहीं रहता।

Main Kahi Bhatak Na Jau Sansar Me Mere Sai

मैं कही भटक न जाऊँ,
सँसार मे मैरे साँई,
जीवन बिताना चाहूँ,
तेरे द्वार पे मेरे साँई।।

तेरा नाम मै जपूँगा,
तेरा ध्यान मै करूँगा,
तेरे नाम का जिकर भी,
सुबह शाम मै करूँगा,
मुझ पर भी मौज तेरी,
हो जाए मेरे साँई,
मै कही भटक न जाऊँ।।

तेरी रज़ा मे हरदम,
जीऊँगा मै ओ दाता,
देखो कही न टूटे,
तेरा मेरा ये नाता,
तुमसे विमुख मै हो कर,
कहाँ जाऊँ मेरे साँई,
मै कही भटक न जाऊँ।।

फँस कर जगत मे मैने,
प्रभू तुमको है भुलाया,
तू है दयालू फिर भी,
मुझको शरण बुलाया,
इतनी दया भी करदो,
तुम्हे ध्याऊँ मेरे साँई,
मै कही भटक न जाऊँ।।

मैं कही भटक न जाऊँ,
सँसार मे मैरे साँई,
जीवन बिताना चाहूँ,
तेरे द्वार पे मेरे साँई।।

साईं बाबा की कृपा से जीवन सरल और सुखद हो जाता है। जब हम साईं की शरण में आ जाते हैं, तो वह हमें हर कठिनाई से बचाते हैं और सच्ची राह दिखाते हैं। उनकी भक्ति में और अधिक रमने के लिए इन भजनों को भी पढ़ें: “साईं साईं की जपले तू माला, भव तारे मेरा शिरडी वाला”, “साईं तेरी शिरडी का बड़ा सुंदर नजारा है”, “श्रद्धा सबूरी मन में रखो, साईं वचन अनमोल” और “साईं तेरी याद महा सुखदाई”। साईं बाबा के चरणों में समर्पित हर भक्त को शांति और प्रेम की अनुभूति होती रहे! ????✨

Leave a comment