कीर्तन है वीर बजरंग का नच नच कर इनको मना भजन में वीर बजरंगबली की महिमा का गुणगान किया गया है। यह भजन हनुमान जी की भक्ति में रमन करने के लिए प्रेरित करता है। इस भजन के माध्यम से हम हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम को प्रकट करते हैं और यह संदेश देते हैं कि उनकी भक्ति में नाचते हुए हम अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
Kirtan Hai Vir Bajarngi Ka Nach Nach Kar Inako Mana Lyrics
कीर्तन है वीर बजरंग का,
नच नच कर इनको मना,
तभी तो बाबा आएंगे,
राम गुण गाएंगे,
कीर्तन होगा आज,
कीर्तन होगा आज।1।
पैरों में घुंघरू बांधे,
जब नाचे हनुमाना,
प्रभु राम को रिझाये,
ऐसा है जग ने माना,
उनपे दया की दृष्टि,
रखते है मेरे बाबा,
जो सच्चे दिल से ध्यावे,
पाते है सबसे ज्यादा,
है अति बलवाना,
सारे जग ने है माना,
अब तू भी ले ले नाम,
जब माने हनुमान,
नही होगा अनुमान,
ऐसा बनेगा तेरा काम,
तभी तो बाबा आएंगे,
राम गुण गाएंगे,
कीर्तन होगा आज,
कीर्तन होगा आज।2।
कहते है दुनिया वाले,
सीने में राम तेरे,
जपता रहा है ‘कमली’,
दर पे लगा के फेरे,
मंगल और शनि को,
तेरे दर पर जो भी आये,
जीवन के बिगड़े काम को,
इक पल में वो बनाये,
मैं तो आऊँ तेरे दर,
मुझे मिलता है वर,
ना छोडूंगा तेरा दर,
तुम आओ इस दर,
ये है अजर अमर,
इन्हें मिल के याद तो कर,
तभी तो बाबा आएंगे,
राम गुण गाएंगे,
कीर्तन होगा आज,
कीर्तन होगा आज।3।
कीर्तन है वीर बजरंग का,
नच नच कर इनको मना,
तभी तो बाबा आएंगे,
राम गुण गाएंगे,
कीर्तन होगा आज,
कीर्तन होगा आज।4।
जब हम हनुमान जी की भक्ति में लीन होते हैं, तो हमारी जीवन की मुश्किलें सहज हो जाती हैं। यह भजन हमें याद दिलाता है कि बजरंगबली के सामने कोई भी संकट ज्यादा लंबा नहीं चलता। इनके हर भजन “जय हनुमान ज्ञान गन सागर” के साथ हमारी यात्रा आसान हो जाती है। जय श्रीराम! जय हनुमान! ????

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile