श्री बागेश्वर धाम की जय बोलो भजन दिव्य शक्तियों से भरपूर बागेश्वर धाम सरकार की महिमा को समर्पित है। यह भजन श्रद्धालुओं के मन में आस्था और विश्वास की ज्योत जलाता है, जिससे भक्तजन बागेश्वर बालाजी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर सकें। इस भजन के माध्यम से बागेश्वर धाम की कृपा, चमत्कार और भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति का सुंदर वर्णन किया गया है।
Shree Bageshwar Dham Ki Jay Bolo Bhajan Lyrics
जय बोलो जय बोलो, जय बोलो,
श्री बागेश्वर धाम की, जय बोलो,
हनुमान जी महाराज,
श्री बालाजी सरकार,
धीरेन्द्र जी के हाथों,
करते सबका उद्धार,
देव भूमि सा लगे,
ये दिव्य दरबार,
जय बोलो जय बोलो, जय बोलो,
श्री बागेश्वर सरकार की, जय बोलो।।
द्वापर सत युग में स्वयं,
भगवान ने बचाया,
कलयुग मे भार भक्तों का,
हनुमान ने उठाया,
धीरेन्द्र जी को संकट मोचन,
संकट मोचन ने बनाया,
जय बोलो जय बोलो, जय बोलो,
श्री बागेश्वर सरकार की, जय बोलो।।
नामुमकिन मुमकिन हो जाये,
कृपावंत बागेश्वर,
भागे रोग दोष बाधा,
फटकारे जब बागेश्वर,
रहे सनातन अजर अमर,
हुंकार भरे बगेश्वर,
जय बोलो जय बोलो, जय बोलो,
श्री बागेश्वर सरकार की, जय बोलो।।
जय बोलो जय बोलो, जय बोलो,
श्री बागेश्वर धाम की, जय बोलो,
हनुमान जी महाराज,
श्री बालाजी सरकार,
धीरेन्द्र जी के हाथों,
करते सबका उद्धार,
देव भूमि सा लगे,
ये दिव्य दरबार,
जय बोलो जय बोलो, जय बोलो,
श्री बागेश्वर सरकार की, जय बोलो।।
बागेश्वर धाम केवल एक स्थान नहीं, बल्कि भक्तों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। इस पावन धाम में आकर हर दुख-दर्द दूर हो जाता है, और बालाजी महाराज की कृपा से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। —श्री बागेश्वर धाम सरकार की जय! ????