Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हनुमान जैसा कोई ना भजन लिरिक्स

हनुमान जैसा कोई ना भजन श्री हनुमान जी की अपार महिमा और शक्ति का वर्णन करता है। यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि संपूर्ण ब्रह्मांड में हनुमान जी जैसा पराक्रमी, निस्वार्थ और भक्तवत्सल कोई नहीं है। इस भजन के माध्यम से हम उनकी कृपा को अनुभव कर सकते हैं और अपने मन में भक्ति का दीप जला सकते हैं।

Hanuman Jaisa Koi Na Bhajan Lyrics

सोमवार से रविवार,
बालाजी दे खुशियां हजार,
जनम जनम के दुःख कट जाते,
सर को झुका ले एक बार,
हनुमान जैसा कोई ना,
बजरंगी जैसा कोई ना।।

राम भरोसे बैठा जो भी,
बाबा उसका सहारा है,
राम नाम का जाप करे जो,
बाबा का वो प्यारा है,
भक्त की हर दम लाज रखे ये,
दुख के काटे फंदे,
हनुमान जैसा कोईं ना,
बजरंगी जैसा कोई ना।।

हाथ थाम ले बजरंग जिसका,
बाल ना बांका होता,
नजर में इसकी जो भी आता,
कभी ना फिर वो रोता,
राम का हर दम नाम जपे ये,
भक्तों को पार लगाता,
हनुमान जैसा कोईं ना,
बजरंगी जैसा कोई ना।।

सोमवार से रविवार,
बालाजी दे खुशियां हजार,
जनम जनम के दुःख कट जाते,
सर को झुका ले एक बार,
हनुमान जैसा कोई ना,
बजरंगी जैसा कोई ना।।

श्री हनुमान जी केवल बल और पराक्रम के देवता ही नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण की सजीव मूर्ति भी हैं। वे भक्तों के संकट हरने वाले और दुखों को दूर करने वाले हैं। जब-जब किसी ने सच्चे मन से उन्हें पुकारा, वे तुरंत सहायता के लिए आए। —जय श्री राम, जय हनुमान! ????

Leave a comment