तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति और धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए, इसका सही समय और इसके दिशा के बारे में जानकारी होना आवश्यक होता है, ताकि इसके लाभों का पूरा फल मिल सके। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Tulsi Ka Paudha Kis Din Lagana Chahiye, और साथ ही इसके लिए शुभ मुहूर्त और आवश्यक जानकारियाँ।
Tulsi Ka Paudha Kis Din Lagana Chahiye
तुलसी का पौधा हमारे जीवन में एक विशेष स्थान रखता है, न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि इसके सेहत लाभ भी अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। इसलिए ये रहे तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए इसकी सम्पूर्ण जानकारी जिससे आप इसे सही तरिके से लगाकर इसके अधिक लाभ को प्राप्त कर सकते है-
1. तुलसी लगाने का सही समय
तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ समय अक्टूबर और नवंबर माह का होता है। इस दौरान मौसम ठीक रहता है, न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही सर्दी, जिससे तुलसी का पौधा अच्छे से पनपता है। इसके अलावा, फरवरी भी तुलसी के पौधे के लिए उपयुक्त महीना माना जाता है। इस समय तुलसी का पौधा न तो सूखता है और न ही मुरझाता है।
2. Tulsi Ji Ka Paudha Kis Din Lagana Chahiye
गुरुवार और शुक्रवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना सबसे शुभ माना जाता है। खासकर यदि यह पौधा चैत्र माह में इन दोनों दिनों में लगाया जाए, तो इसे अत्यधिक शुभ माना जाता है और यह अच्छे फल देता है।
3. तुलसी से जुड़े धार्मिक लाभ
अगर घर में आर्थिक तंगी हो या कोई विशेष समस्या हो, तो शनिवार के दिन तुलसी का पौधा लगाने से विशेष लाभ हो सकता है। यह उपाय विशेष रूप से अभिजीत मुहूर्त में किया जाना चाहिए, जो सुबह 11:21 बजे से 12:04 बजे तक होता है। इस मुहूर्त में तुलसी का पौधा लगाना अत्यधिक लाभकारी होता है।
4. Tulsi Ka Paudha Kis Din Nahi Lagana Chahiye
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष दिन हैं जिन पर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ये दिन हैं:
- सोमवार
- रविवार
- बुधवार
इसके अलावा, एकादशी तिथि को भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
5. तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए?
तुलसी के पौधे को लगाने के लिए पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि अगर तुलसी का पौधा इस दिशा में रखा जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
6. तुलसी के पौधे के लिए सर्वोत्तम महीना
कार्तिक माह को तुलसी का पौधा लगाने के लिए सर्वोत्तम महीना माना गया है। इस महीने में तुलसी की पूजा भी होती है और इसके साथ तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है। कार्तिक माह में तुलसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
7. तुलसी को किस दिन नहीं छूना चाहिए?
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार रविवार और एकादशी के दिन तुलसी को नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से घर में अशुभता आती है और धार्मिक व्रतों में विघ्न उत्पन्न होता है। विशेषकर एकादशी के दिन तुलसी को छूने से मां लक्ष्मी का व्रत टूट सकता है, जिससे घर में समृद्धि का नुकसान हो सकता है।
तुलसी के पौधा को सही दिन और समय पर लगाना और ध्यान से देखभाल करना बहुत जरूरी है। इस लेख में बताई गई जानकारी से आप जान पाए हैं कि Tulsi Ka Paudha Kis Din Lagana Chahiye और किस दिन से बचना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के पौधे के लिए शुभ दिशा और महीने की भी जानकारी दी गई है। तुलसी पौधा का बेनिफिट्स तुलसी विवाह, तुलसी माला, तुलसी के पत्ते के फायदे के लिए लगाया जाता है।
FAQ
तुलसी का पौधा कब लगाने से विशेष फल मिलते हैं?
विशेष रूप से अभिजीत मुहूर्त और शुभ दिन में तुलसी का पौधा लगाने से विशेष लाभ मिलता है।
क्या तुलसी के पौधे को रात में लगाया जा सकता है?
नहीं, तुलसी के पौधे को रात में लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है, और रात में इसे छूने या लगाने से देवी नाराज हो सकती हैं।
तुलसी का पौधा कब नहीं लगाना चाहिए?
तुलसी का पौधा रविवार, सोमवार और बुधवार को नहीं लगाना चाहिए।
क्या तुलसी का पौधा पूजा के लिए आवश्यक है?
हां, तुलसी का पौधा भगवान विष्णु की पूजा में आवश्यक माना जाता है और इसका धार्मिक महत्त्व बहुत है।
मैं श्रुति शास्त्री , एक समर्पित पुजारिन और लेखिका हूँ, मैं अपने हिन्दू देवी पर आध्यात्मिकता पर लेखन भी करती हूँ। हमारे द्वारा लिखें गए आर्टिकल भक्तों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, क्योंकि मैं देवी महिमा, पूजन विधि, स्तोत्र, मंत्र और भक्ति से जुड़ी कठिन जानकारी सरल भाषा में प्रदान करती हूँ। मेरी उद्देश्य भक्तों को देवी शक्ति के प्रति जागरूक करना और उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करना है।View Profile