श्री गणपति महाराज मंगल बरसाओ भजन लिरिक्स

भगवान गणेश, जो मंगलमूर्ति और विघ्नहर्ता के रूप में पूजे जाते हैं, उनकी भक्ति से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। जब हम श्री गणपति महाराज मंगल बरसाओ भजन का पाठ या गायन करते हैं, तो यह हमें उनके दिव्य आशीर्वाद से भर देता है। इस भजन में गणपति बप्पा से मंगलमय कृपा और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई है। भक्त जब अपने हृदय से गणेश जी को पुकारते हैं, तो वे अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं।

Sri Ganpati Maharaj Mangal Barsao

श्री गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ,
शिव जी के प्यारे,
मैया गौरा के दुलारे,
देवों के सरताज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ।1।

प्रथम गजानंद तुमको मनाऊँ,
विनती करूँ कर जोड़ के बुलाऊँ,
सफल करो सब काज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ।2।

रिद्धि और सिद्धि दोनों साथ में लाना,
शुभ और लाभ को भूल ना जाना,
मूषक पर चढ़ आज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ।3।

पुष्पों के हार देवा तुम्हे पहनाऊं,
लाडू और मोदक से भोग लगाऊं,
धुप दिप धरूँ साज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ।4।

भक्त तुम्हारे मिल महिमा गाते,
मधुर मधुर देवा भजन सुनाते,
ढोल मृदंग रहे बाज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ।5।

‘अमर’ तुम्हारे है चरणों का चाकर,
दरश प्रभु दिखला दो आकर,
रख लो हमारी लाज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ।6।

श्री गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ,
शिव जी के प्यारे,
मैया गौरा के दुलारे,
देवों के सरताज,
मंगल बरसाओ,
श्रीं गणपति महाराज,
मंगल बरसाओ।7।

श्री गणपति जी की महिमा अपरंपार है, उनकी भक्ति करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। श्री गणपति महाराज मंगल बरसाओ भजन का पाठ करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है, जो हर भक्त के जीवन को सुखमय बना देती है। यदि आपको यह भजन पसंद आया, तो जय गणेश जय गणेश देवा, गणपति बप्पा मोरया, सिद्धिविनायक जय गणेश, और गणेश जी की आरती भी जरूर पढ़ें और गणेश जी की भक्ति में लीन हो जाएं। 🚩🙏

Share

Leave a comment